Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली राष्ट्रीय

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और अभिषेक वर्मा से मिले सीएम केजरीवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ने एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल लाने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और अभिषेक वर्मा से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की। पवन सहरावत ने कबड्डी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है और वे भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान भी हैं, जबकि अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है। इस शानदार उपलब्धि के लिए सीएम केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी और मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

सीएम ने खिलाड़ियों को शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसे ही दिल्ली और देश का नाम रौशन करते रहो। उन्होने कहा कि ये खिलाड़ी दिल्ली सरकार के मिशन एक्सिलेंस स्कीम का हिस्सा हैं। इस स्कीम का हमारे खिलाड़ियों को बहुत फायदा हो रहा है और नतीजे भी शानदार आ रहे हैं। वहीं, पवन सहरावत और अभिषेक वर्मा ने दिल्ली सरकार से मिली वित्तीय मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार से मिली मदद से ही ये उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

Related posts

राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में एक बार फिर से हिंसा हुई,प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी

Ajit Sinha

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश चेयरपर्सन और प्रदेश को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सीबीआई ने 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x