Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बांग्लादेशी भारत में घुसकर व अपनी पहचान छुपा, देते थे सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम, 6 खूंखार डकैत पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की एईकेसी अपराध शाखा की टीम ने आज बृहस्पतिवार को एक खूंखार बांग्लादेशी गिरोह के 6 आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए है जिनके नाम सुमन हलधर उर्फ पन्नू पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद लुत्फ़र उम्र 35 साल, निवासी जिला बागेरहाट बांग्लादेश, सैफफुल इस्लाम पुत्र अब्दुल रहीम मलिक उम्र 31 वर्ष,निवासी बागेरहाट बांग्लादेश, सोहेल शेख पुत्र हबीब उर रहमान उम्र 35 वर्ष, निवासी बागेरहाट बांग्लादेश,  मोहम्मद नासिर पुत्र मुस्लिम खान उम्र 48 वर्ष,  निवासी जिला बागेरहाट बांग्लादेश,नूर इस्लाम @ नदीम खान उम्र 56 वर्ष, पुत्र लेफ्टिनेंट नसीम खान निवासी बागेरहाट बांग्लादेश, जाकिर पुत्र हिमायत हलदर उम्र 40 वर्ष, निवासी उत्तर बादल बागेरहाट बांग्लादेश है।

इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 4 देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस सहित अन्य गोला बारूद बरामद किए है। इस मामले में पीएस क्राइम ब्रांच , दिल्ली में  एफआईआर संख्या 86/26, धारा 221/132/109/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपित बांग्लादेशी है, भारत -बांग्लादेश की सीमाओं में घुस कर व अपनी पहचान बदल कर देश के अलग -अलग प्रदेशों में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देते थे। फ़िलहाल दिल्ली, कर्नाटक, गोवा सहित अन्य प्रदेशों सनसनीखेज डकैती में शामिल थे।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह  ने आज अन्नदातों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर जमकर बरसे-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

पति के खिलाफ वकील के पास गई, वकील की उससे दोस्ती हो गई, जब उसने ने वकील से खर्चा मांगी तो उसे गोली मार दी।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भाजयुमो ने आज पूरे भारत के सभी जिलों में पार्षदों के लिए कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x