Athrav – Online News Portal
Uncategorized जरा हटके हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव ने नहर में छलांग लगाने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मी को दिया10000 का इनाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने जिला पानीपत की नहर में डूब रही एक महिला को बचाने के लिए सिपाही नरेंद्र कुमार को10000 का नगद इनाम व सर्टिफिकेट देने की घोषणा की है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।



प्रवक्ता के अनुसार सिपाही नरेंद्र जब प्रभारी थाना शहर पानीपत के साथ ड्यूटी पर था तो उन्होंने देखा की असंध रोड पर नहर में एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी जिस पर सिपाही नरेंद्र ने अपनी जान पर खेलकर महिला को तुरंत नहर से निकाला और उसकी जान बचाई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने सिपाही‌ नरेंद्र को 10000 नगद इनाम, सर्टिफिकेट के साथ साथ प्रशंसा भी की है और कहा है कि ऐसे बहादुर जवानों के कारण ही हरियाणा पुलिस का नाम ऊंचा होता है।

Related posts

हरियाणा में 18 हजार स्कूल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी जल्द– मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती होगी: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Ajit Sinha

Basic Principles of Interior Design

Ajit Sinha
error: Content is protected !!