Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एक शख्स ने देर रात दो मासूम बच्चों को वाईएमसीए फ्लाई ओवर के ऊपर से नीचे सड़क पर फेंका ,गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात वाईएमसीए फ्लाई ओवर के ऊपर से एक शख्स के द्वारा दो मासूम बच्चों को नीचे फेंकने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। घटना देर रात तक़रीबन 1 :30 बजे की हैं। दोनों बच्चों को गंभीर अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों मासूम बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रैफर कर दिया जहां पर दोनों बच्चों का इस वक़्त ईलाज चल रहा हैं।

पुलिस की माने तो ओल्ड फरीदाबाद के झुग्गी बस्ती की रहने वाली सीमा का पति नहीं हैं, उसके दो मासूम बच्चे हैं जिनमें एक लड़का ( 2 साल ) व एक लड़की ( 4 ) हैं। जिनके नाम बृजमोहन व शिवानी हैं। इन दोनों बच्चों को पंकज नामक शख्स ने वाईएमसीए फ्लाई ओवर के ऊपर से नीचे सड़क फेंका हैं। यह घटना देर रात तक़रीबन 1 से 1:30 बजे के बीच की हैं।



पुलिस के मुताबिक उन्हें देर रात तक़रीबन 1 :30 बजे सूचना मिली थी और वह अपने टीम साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और दोनों मासूम बच्चों को जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को प्राथमिकी उपचार देने के बाद दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रैफर कर दिया जहां पर दोनों घायल मासूम बच्चों का इस वक़्त इलाज चल रहा हैं। बच्चों की मां सीमा व आरोपी पंकज के आपस में क्या संबंध हैं का पता नहीं चल सका। इस प्रकरण की जांच सेक्टर -7 पुलिस चौकी की पुलिस कर रहीं हैं। चौकी इंचार्ज की माने तो दोनों बच्चों की हालत ठीक बताई गई हैं।

Related posts

तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला प्रशासन के द्वारा यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंसे परिवार के कई लोगों को स्टीम वोट के जरिए रेस्क्यू किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सीएमजीजीए देव वत्स और शारिका ने संभाला पदभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!