Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला प्रशासन के द्वारा यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंसे परिवार के कई लोगों को स्टीम वोट के जरिए रेस्क्यू किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लगभग 6 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद अब दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद में भी यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है जिसके चलते यमुना के बीच में टापू पर अपना घर बना कर रह रहे कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने पुलिस की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है, वहीँ जिला प्रशासन यमुना नदी के किनारे रहने वाले तक़रीबन सभी गॉवों में मुनादी करवा कर, सभी को अलर्ट पर रहने को कहा है।
बीडीपीओ पूजा शर्मा का कहना हैं कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद फरीदाबाद में भी यमुना नदी के किनारे बसे कई गांव पर खतरा तेजी से बढ़ने लगा। इसी के चलते आज यमुना नदी के बीच टापू पर अपना घर बना कर रह रहे कई लोगों को जिला प्रशासन ने पुलिस की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। उनका कहना हैं कि पुलिस के मुताबिक टापू पर कई परिवार के लोग अपना घर बना कर रह रहे थे, उन्हें यमुना का जलस्तर बढ़ने और खतरे की चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन वह वहां से छोड़कर आने को तैयार नहीं थे, लेकिन आज जब वह जमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते बीच में फंस गए तब उन्हें स्टीम वोट की मदद से सामान सहित बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया हैं। किसान राम कुमार का कहना हैं कि यमुना के किनारे रहने वाले किसानो की माने तो उनकी फसलों पर लगभग 60 % असर पड़ा है उनकी 5 से 6 हजार एकड़ में खड़ी फसल यमुना की चपेट में आने से बर्बाद हो गई है,ज्यादातर धान,कपास और बाजरा की फसल थी।
गौरतलब है की हाल ही में हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लगभग 6 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद अब यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोगो पर यमुना के कहर का खतरा मंडराने लगा है जिसके चलते दिल्ली के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट मूड पर है और जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के एसडीओ सहित पुलिस,सरपंच यमुना नदी की स्थिति पर लगातार नजर बनाएं हुए है। वहीँ जिला प्रशासन के मुताबिक़ उन्होंने यमुना नदी के किनारे रहने वाले सभी गाँवो में मुनादी करवा कर, सभी को अलर्ट रहने को बोल दिया गया है और जिला प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आने वाली किसी भी आपदाओं से निबटने के लिए तैयार है।

Related posts

जिन प्रत्याशियों ने एफिडेविट में अपने कुछ तथ्यों (क्रिमिनल एवं प्रॉपर्टी )को छुपाया है,उनके नामांकन रद्द करने की मांग ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने : एक बहन ने अपने सगे भाई के खिलाफ व्हाट्सप्प व फेसबुक पर अश्लील मैसेज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा करवाया दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सुमित गौड़ को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान के विधान सभा चुनावों में आब्र्जवर बनाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x