Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सवांददाता, रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे संयुक्त दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां एक नक्सली का शव, हथगोला और हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दल की घटनास्थल से वापसी के बाद इस संबंध में अन्य जानकारी मिल सकेगी।

Related posts

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा ज्ञान पथ लाल किला, दिल्ली में कवि सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha

शिकार के चक्कर में पेड़ से सटे हाईटेंशन तार के चपेट में आया दो साल तेंदुआ , मौत, देखिए तस्बीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मामा -भांजे ने मिलकर ट्रांसपोर्टर राकेश सिरोही की हत्या की थी और उसकी लाश को सबूत नष्ट करने के नियत से दिया जंगल में फेंक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x