Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए ने रेलवे अंडरब्रिज की समस्या से डीसी और कमिश्नर जी अनुपमा को अवगत कराया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के वीरेंद्र भड़ाना ने जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी को आज एक ज्ञापन देकर रेल अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर जाने की वजह से होने वाले दिक्कतों से अवगत कराया। जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने आरडब्लूए की मांग को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर जी अनुपमा के पास भेज दिया। इसके बाद वह लोग कमिश्नर जी अनुपमा से मिले और उन्होनें उन्हें आश्वस्त किया इस मामले कुछ न कुछ समाधान करने का भरोसा दिया।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि दिए ज्ञापन में उन्होनें कहा कि ग्रीन फिल्ड कालोनी जो हैं दिल्ली के बिल्कुल निकट हैं और फरीदाबाद का सबसे बड़ा कालोनी हैं। इस कालोनी में करीब 8 से 9 हजार परिवार के लोग रहते हैं और यह कालोनी नेशनल हाइवे -2 से बिल्कुल सट्टा हुआ है। इस कालोनी में ज्यादात्तर लोग नौकरी करने वाले लोग ही रहते हैं। उनका कहना हैं कि दिल्ली, फरीदाबाद ,नॉएडा जाने के लिए एनएचपीसी चौक के रास्ते को आने -जाने के लिए रेलवे अंडर पास का इस्तेमाल करते हैं पर बारिश के मौषम में इस अंडरपास में 8 से 10 फुट तक बारिश का पानी भर जाता हैं जिसका अंदाजा आने -जाने वहाँ चालकों को नहीं होता हैं और लोगों की गाडी बीच मझधार में फंस जाती हैं, जोकि लोगों के लिए जानलेवा साबित होता हैं।



उनका कहना हैं कि रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने के कारण पैदल यात्री अपने जान हथेली पर लेकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं. अक्सर लोग रेल के चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो जाती हैं और यह सिलसिला पिछले कई सालों से लगातार चला आ रहा हैं। उनका कहना हैं कि जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी व कमिश्नर जी अनुपमा ने उन्हें आश्वस्त किया हैं। इस समस्या का कोई न कोई समाधान अवश्य करेंगें।

Related posts

फरीदाबाद :रणबीर सिंह हुड्डा को किया कांग्रेसियों ने याद,कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने सैकड़ों के साथ किया प्रतिमा के समक्ष नमन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम फ़्लाइंग ने आशिक मिजाज व मजनुओं पर कसा शिकंजा, महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करना एक शख्स को पड़ा महंगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया, राहुल गांधी का जलाया पुतला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!