Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विकास कार्यों के लिए सी.एम. के साथ हुई समीक्षा बैठक: विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उद्योग मंत्री विपुल गोयल की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एक आधिकारिक बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, इसके अलावा हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित हुई, बैठक में विकास कार्यों को गति देने पर ज़ोर दिया गया इसके अलावा फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों में किसी तरह की अड़चन ना आए इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है…दरअसल कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने पर इसलिए ज़ोर दिया जा रहा है



ताकि बारिश आने से पहले ज्यादा से ज्यादा कार्य पूरे हो सकें और जो बड़े कार्य हैं उनको भी समय सीमा में पूर्ण कराने पर गंभीरता बरतने की नसीहत दी गई है…इस बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की वजह से अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की बात कही गई…फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव की वजह से सुस्त पड़ गए थे लेकिन अधिसूचना समाप्त होते ही फरीदाबाद में अटके पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उद्योगमंत्री विपुल गोयल पहले ही फरीदाबाद के सेक्टर- 16 स्थित रेस्ट हाउस में आधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त निर्देश दे चुके हैं कि अब किसी भी विभाग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।

Related posts

फरीदाबाद: निकिता तोमर मर्डर केस: उग्र भीड़ ने दिल्ली आगरा हाईवे किया जाम, दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, हंगामा

Ajit Sinha

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर रखे. एसडीएम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने  राज्य भर में मनाएजाने वाले  गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!