Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के राज विला मैरिज हॉल में लगी भयकर आग.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सूरजकुंड रोड स्थित एक राज विला मैरिज हॉल में आज दोपहर के वक़्त भयंकर आग लग गई, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया हैं। इस आग को बुझाने में तक़रीबन एक दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।अनुमान हैं कि इस आग में लगभग 50 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। यह राज बिल्ला मैरिज हॉल हरियाणा के मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह का हैं और इस मैरिज हॉल को पिछले कई सालों से उन्होनें दिल्ली के कंपनी को किराए पर दिया हुआ हैं।
अनखीर पुलिस चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह का कहना हैं कि उनके पास सूरजकुंड स्थित राज विला मैरिज हॉल में भयंकर आग लगने की सूचना लगभग 1 :45 बजे के वक़्त दोपहर में मिली थी। इस आग की सूचना मिलते ही उन्होनें सबसे पहले फायर बिग्रेड को दी और इसके बाद तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां पर लगे लोगों की भीड़ को काबू किया।


तब तक फायर बिग्रेड की एक -एक करके कई गाडिया मौके पर पहुंच गई और कई घंटों के भारी मशकत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया गया हैं कि यह मैरिज हॉल हरियाणा सरकार में मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह का हैं। इस मामले में चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उनका कहना हैं कि यह मैरिज हॉल तो मेरा हैं पर उन्होनें पिछले कई सालों से दिल्ली के एक कंपनी को किराए पर दिया हुआ हैं। उन्हें भी आग की खबर मिली हैं और बहुत ज्यादा नुक्सान की खबर हैं।

Related posts

हरियाणा सरकारी परिसरों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया हो तेज: मुख्य सचिव संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट तिगांव क्षेत्र में अवैध रूप से इंडस्ट्रियल शेड बनाने वाली दो महिलाओं के खिलाफ तिगांव थाने कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

23 अक्टूबर से सजेगा सूरजकुंड में दिवाली उत्सव का भव्य रंग, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे तीसरे दिवाली मेले का शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!