Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध वसूली करने वाले एक बदमाश को अपराध शाखा ,सेक्टर -31 ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :अपराध शाखा ,सेक्टर -31 ने ऑपरेशन क्लीन अप के तहत अवैध वसूली करने वाले एक बदमाश को जैन मंदिर, नाहर पुर ,गुरुग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया हैं। चलाए गए ऑपरेशन क्लीन अप के तहत अब तक कुल 14 बदमाशों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए बदमाश से एक देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकडे गए बदमाश के खिलाफ सदर थाने में विभन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।


इंचार्ज नवीन कुमार की माने तो बुधवार को जैन मंदिर ,नाहरपुर रूपा ,गुरुग्राम के पास से एक बदमाश को एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम अनिल निवासी मकान न. 232 , राजीव कालोनी,नाहरपुर रूपा , गुरुग्राम बताया हैं और उसका असल काम हैं अवैध वसूली का हैं। उनका कहना हैं कि इन दिनों गुरुग्राम में ऑपरेशन क्लीन अप चलाया जा रहा हैं ,इसके तहत अब तक कुल 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया जा चुका हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 900 पेटी की  बरामद। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला मंगेतर गिरफ्तार, लड़ाई झगड़े में लगी चोटों से हुई थी युवक की मृत्यु, आईएमटी, गांव सोतई का है मामला

Ajit Sinha

पुलिस और रेपिडो चालको को राइड बुक कर मोटर साइकिल लूटने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!