Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला मंगेतर गिरफ्तार, लड़ाई झगड़े में लगी चोटों से हुई थी युवक की मृत्यु, आईएमटी, गांव सोतई का है मामला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ में हुई गौरव हत्या कांड में गौरव के मंगतेर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आज जिला अदालत से अगले दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए महिला मंगेतर का नाम नेहा, निवासी त्रिखा कॉलोनी, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद है। इसी केस में सौरभ नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार पहले ही किए जा चुके। आरोपित महिला नेहा ने जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था जहां से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने थाना सदर  बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके लड़के गौरव का रिश्ता त्रिखा कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुआ था। रिश्ता होने के कुछ दिन बाद उसके लड़के को तिगांव के रहने वाले दो लड़के सौरव और सोनू ने कहा था कि उस लड़की के साथ शादी ना करे और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया, जिसके बाद 15 अप्रैल को गौरव की लगन सगाई सम्पन्न हो गई। 17 अप्रैल को उसका बेटा गौरव किसी काम से घर से बाहर गया था,  जब वह घर वापिस लौट रहा था तो गांव के मोड आईएमटी के पास सौरव, सोनू व अन्य ने उसे रूकवाकर मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। दिनांक 19 अप्रैल को इलाज के दौरान गौरव की मृत्यु हो गई। जिस पर मुकदमा में हत्या की हत्या की धारा जोड़ी गई।मामले में आरोपित  महिला मंगेतर नेहा ने गत 28 मई को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने नेहा निवासी  तिरखा  कॉलोनी,  बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपित  सौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

अनिल विज ने भूपेंद्र हुड्डा से क्यों कहा,‘हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है’’।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

पलवल:रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x