Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने शराब का ठेका लगाए जाने के विरोध में आज डीटीसी कार्यालय के प्रांगण में किया प्रदर्शन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में आज 100 से अधिक लोगों ने सेक्टर -12 स्थित कार्यालय के प्रांगण में रिहायशी क्षेत्र में ठेका लगाए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और रिहायशी क्षेत्र शराब का ठेका तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की। इस दौरान डीटीसी सुखपाल सिंह ने आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह मौके को देख कर, ठेका कहीं और शिफ्ट करने का फैसला लेंगें। अभी जो लगाई हैं सरकार के नियमों के अनुसार लगाईं गई हैं।

प्रदर्शन कर रहे आरडब्लूए के प्रधान चौ. वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी के गेट नंबर 5 के पास शराब का ठेका खोला जा रहा हैं जोकि बिल्कुल ठीक नहीं हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी शहर की सबसे बड़ी कालोनी हैं और उनकी यह कालोनी रिहायशी और बेहतरीन कालोनी हैं। यहां पर ज्यादा त्तर लोग नौकरी पेशा वाले लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में 24 घंटों चलने वाली सड़क पर शराब का ठेका खोलना किसी भी कीमत पर जायज नहीं हैं। इस लिए गेट न. 5 के पास लगाए गए शराब के ठेके को कहीं और दूर दराज और सुनसान जगह पर शिफ्ट कर दिया जाए. जिससे इस कालोनी में रहने वाले युवाओं पर बिल्कुल प्रभाव न पड़े।


उनका कहना हैं कि डीटीसी सुखपाल सिंह ने उनकी फरियाद को बारिकी से सुना और उन्होनें उन्हें आश्वासन दिया की अभी जहां पर शराब का ठेका हैं उसका मौका देख लेते हैं और उनके स्टाफ ने मौका देख भी लिया हैं। इसके बाद देखते हैं कि उस शराब के ठेके को कहा शिफ्ट किया जा सकता हैं। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेविका नूतन शर्मा,पारुल बाबा, श्वेता शर्मा, सीमा डे , रामा, बी के टंडन, अतुल सरीन, जगदीप,हरि शंकर,एस नैय्यर,राजेश सलूजा,पवन तुलसिया सरदार राजेंद्र , अमृत के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल का 63 साल के उम्र में निधन हो गया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अमेज़ॉन कंपनी के प्रोडक्ट को सप्लाई करने वाली कंपनी एबीईओ प्राइवेट लिमिटेड से रिवाल्वर के नौक पर लूटेरों ने नौ लाख लूटे

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड को जिन लोगों ने साफ़ – सुथड़ा और हरा भरा बनाने की दिशा में काम किया, एक इंसान ने साजिश के तहत उनपर केस दर्ज करा दिया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!