Athrav – Online News Portal
Uncategorized

जल-संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया ग्रामीणों को

  संवाददाता, ‘नमामि देवि नर्मदे”-सेवा यात्रा के खण्डवा जिले में प्रवेश के आठवें दिन ग्राम मोहना पहुँचने पर यात्रियों का स्वागत स्थानीय ग्रामीणों ने किया। गाँव में विभिन्न स्थानों पर यात्रियों पर पुष्प-वर्षा की गई। मंगलवार को नर्मदा सेवा यात्रा ग्राम केलवा खुर्द से रवाना होकर मोहना होती संवाददाता :हुई ग्राम टेमाचा, हरवंशपुरा भी गई तथा अंत में ग्राम गोल में यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। ग्रामीण महिलाओं ने अपने घरों के बाहर रांगोली सजा रखी थी तथा जिस मार्ग से नर्मदा सेवा यात्रा गुजरी वहाँ ‘‘हर-हर नर्मदे‘‘ का उदघोष ग्रामीणजन कर रहे थे।

स्कूल भवन परिसर में जन-संवाद के दौरान विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रामीणों से कहा कि माँ नर्मदा की कृपा से ही हमारा क्षेत्र खुशहाल है। खेतों में हरियाली छाई है एवं गाँव और शहरों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। हमारा भी यह कर्त्तव्य है कि जब नर्मदा हमें पवित्र व खुशहाल बना रही है तो हम भी नदी को प्रदूषित न करें। नदी के पानी को शुद्ध और आचमन योग्य बनायें। कार्यक्रम में छात्राओं ने गणगौर लोक नृत्य तथा नर्मदाष्टक पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। नर्मदा सेवा समिति का गठन भी ग्रामीणों की सहमति से किया गया। ग्रामीणों को नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा नदी के दोनों और पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया गया।

विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीणजन नर्मदा तट पर अधिक से अधिक पौधे लगायें। इससे वातावरण तो शुद्ध होगा ही साथ ही वृक्षों की अधिकता से नर्मदा नदी में भी पर्याप्त पानी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस अभियान को सफल बनाने में अपने स्तर से भागीदारी करना चाहिए।

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नर्मदा तट पर शौच के लिए न जायें तथा अंतिम संस्कार भी नर्मदा तट पर न करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे पूजन की पुरानी सामग्री भी नदी में प्रवाहित न करें। इन सब कार्यों से नर्मदा नदी का जल प्रदूषित हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नर्मदा तट पर वृक्षारोपण करने पर किसानों को आर्थिक मदद भी दे रही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे के ग्रामों में घर-घर में शौचालय बनवाने के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है।

इस दौरान गौ-संवर्द्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री हरीश कोटवाले सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में सामाजिक संगठनो ने मिलकर आतंकवाद रूपी रावण का पुतला फुका

Ajit Sinha

दरभंगा : हायाघाट व शीशों गांव ,मब्बी के समीप बाढ़ के पानी में बीचोबीच फंसे 1000 लोगों को खाने व पीने के पैकेटों को वितरित किए गए, अंजनी।

Ajit Sinha

मुंबई में पूरे जोर शोर से प्रचार करेंगे : उद्धव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x