Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : फर्जी डीसीपी बनकर दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को धौंस दिखाने के आरोप में थाना डीएलएफ फेस -3 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : डीएलएफ फेस 3 ने वीरवार रात को गुरुग्राम पुलिस के एक  नकली डीसीपी को गिरफ्तार किया हैं.नकली डीसीपी पर दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने का संगीन आरोप लगाया गया हैं। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की शिकायत पर नकली डीसीपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं आज उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया हैं।

एसएचओ राम कुमार बताते हैं कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही जिसका नाम अंकित हैं वह अपने रिश्तेदार से अम्बियन्स माल के पास आया था वहां पर अपने रिश्तेदार के आने की प्रतीक्षा कर रहा था तभी एक फॉर्चूनर गाडी आकर रुकी जिसमें एक ड्राईवर सहित तीन लोग सवार थे. में से दो लोग गाडी में निचे उतरे और उसे बिना वजह गाली गलौज और बतमीजी करने लगा और कहने लगा की  वह गुरुग्राम का डीसीपी हैं। फिर कहने लगा की मेरी किसी से भी शिकायत की तो अभी तो थोड़ा मारा हैं इसके बाद और  ज्यादा मरूंगा। उनका कहना हैं कि पीड़ित दिल्ली पुलिस के सिपाही अंकित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं. इसके बाद उन्होनें तत्परता से कार्रवाई करते हुए अम्बियन्स माल के सामने से उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान नकली डीसीपी ने अपना नाम संदीप शर्मा निवासी मकान न. 901 ,कैटरिना आपर्टमेंट  अम्बियन्स आइलैंड , गुरुग्राम बताया। उसने यह भी  बताया कि उसकी उम्र 37 हैं और वह प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हैं। उनका कहना हैं कि जब वह घटना स्थल पर जाकर घटना क्रम की जांच की तो वहां के सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि यह शख्स अक्सर इस माल के पास आकर उन सब पर डीसीपी बनकर धौंस दिखाता था। उनका कहना हैं कि आज आरोपी संदीप शर्मा को अदालत में पेश किया जा रहा हैं।

Related posts

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मालवीय नगर थाने में था तैनात

Ajit Sinha

लेनदारों ने जबरन गाड़ी में बिठाया,और चलती गाड़ी में मारपीट की, बचने के लिए कार का शीशा तोड़कर निचे सड़क पर गिरा मौत, अरेस्ट।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश द्वारा अपराध शाखा की टीम पर कातिलाना हमला करने, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पैर में मारी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x