Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद “आप” ने शहीदी दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,सत्तर साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे: गिर्राज शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी तिंगाव ने आज  शहीदी दिवस पर देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले अपने देश के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद-ए- आज़म भगतसिंह , राजगुरु , सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिर्राज शर्मा जी  ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर नए हरियाणा के निर्माण की राजनीति करने का फैसला किया है। जिसके चलते शहीदी दिवस के अवसर पर आज से हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी आज पूरे हरियाणा में शहीदों को याद कर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने को तैयार है ।



गिर्राज शर्मा जी ने कहा कि आज देश में हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है । इन्होने न सिर्फ देश में तनाव का माहौल पैदा किया है बल्कि आज लोकतंत्र भी खतरे में है । जिस आजाद भारत का सपना हमारे शहीदों ने देखा था उसे न तो कांग्रेस ने कभी पूरा करने की कोशिश की और न ही आज भाजपा पूरा करने की कोशिश कर रही है । हमारे क्रांतिकारी वीर शहीदों ने एक खुशहाल भारत का सपना देखा था लेकिन भाजपा – कांग्रेस ने उसे धूमिल कर दिया । आज समाज को धर्म –जाति – क्षेत्र के नाम पर बाँट दिया । अशफाक उल्ला खान, तात्यां टोपे, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गाँधी , भीमराव अम्बेडकर इन सभी ने अपने देश वासियों को एक आजाद भारत देने  के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए । आज देश में जिस तरह का माहोल बना हुआ है उसके लिए जरूरत है कि हर एक भारतवासी आगे आये और इनके दिखाये मार्ग पर चल देश को बचाए । आम आदमी पार्टी ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके सपने को साकार करने के लिए राजनीति आगे बढ़ाने का फैसला किया है | इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी‌ जिला उपाध्यक्ष डा प्रिंस कुमार गिरी , जगदीश‌ वेद, मनोज अखौरी , रासीफ , जय प्रकाश, शिवसागर , शशीधर सूरज, नितिन गुप्ता, मोहित गुप्ता , सोनू जैन समेत सैंकडो कार्यकर्ता   मौजूद रहे |
Attachments area

Related posts

कोरोना कहर अपने रफ़्तार में,बचें: आज फरीदाबाद में कोविड -19 के 105 पॉजिटिव मामले आए- जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में महिला स्वास्थ्य समस्याओं पर जांच शिविर का आयोजन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x