Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: रोजगार से जुड़ेंगी फरीदाबाद के गांवों की लड़कियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के बीच रोजगार सृजन और प्रशिक्षण के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हुआ है। इसके अंतर्गत तीन शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जाएंगे। आसपास के देहात की लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय द्वारा कारपोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च कारपोरशन वहन करेगा। मुझेड़ी गांव में इस केंद्र में फरीदाबाद गैस पावर स्टेशन परिसर में कोर्स चलाए जाएंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुल सचिव प्रो. ज्योति राणा और सीजीएम (प्रोजेक्ट हेड) के. एन रेड्डी ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने इस परियोजना की शुरुआत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय रोजगार के नए सृजन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के सहयोग से शॉर्ट टर्म के माध्यम से देहात की युवतियों को रोजगार के साथ जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में ब्यूटी थेरेपिस्ट, सिलाई मशीन ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर का कोर्स करवाया जाएगा। यह शॉर्ट टर्म कोर्स सिर्फ लडकियों के लिए होंगे और उन्हें स्वावलंबी बनाएंगे। सीजीएम के. एन. रेड्डी ने बताया कि यह शॉर्ट टर्म कोर्स बिल्कुल निशुल्क होंगे। आसपास के देहात की युवतियों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। प्रशिक्षण श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय देगा, जबकि इसका सारा खर्च नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन उठाएगा। इस अवसर पर डीन प्रो. रणजीत सिंह, संयुक्त निदेशक विनीत सूरी, उप निदेशक अमिष अमेय, ओएसडी संजीव तायल, कारपोरेशन की ओर से प्रवीण गर्ग, एजीएम एच आर, वीना मेहता वर्मा और यशोईनी सेन भी उपस्थित थे। 

Related posts

फरीदाबाद: सड़क बनाने का धन्यवाद करने विधायक राजेश नागर के घर पहुंचे सेक्टर 85 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहता है वह अपने जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है, भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अटल ऑनलाइन एफडीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x