Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के नाम से एक शख्स कैलेंडर फिल्म की एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह को वॉट्सएप पर गंदे और धमकी भरे मैसेज भेज रहा था

कैलेंडर फिल्म की एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रूही सिंह को वॉट्सएप पर एक व्यक्ति गंदे और धमकी भरे मैसेज भेज रहा था. इसकी जानकारी खुद रूही सिंह ने दी है. इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन मैसेजेस को शेयर भी किया हैं जिसे कोई अंजान व्यक्ति भेज रहा था. उन्होंने बताया कि वह शख्स खुद को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बता रहा था. लेकिन वह कोई और ही था. इसके अलावा उन्होंने कई बातें बताई जिसमें लोग उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहे थे.एक इंटरव्यू के दौरान रूही सिंह ने एक फैन के बारे में बताया जो उन्हें फोन पर रोमांटिक मैसेज भेज रहा था. उन्होंने बताया- ”वह रोज ऐसे ही मैसेज करता था. इसके बाद वह मुझे ऑफेंसिव और अश्लील मैसेज करने लगा. फिर वह धमकी भी देने लगा. उन्होंने आगे बताया – ”शुरुआत में मैंने इन मैसेजेस को सीरियसली नहीं लिया क्योंकि वह आपत्तिजनक नहीं थे. मैसेज इंटरनेशनल नंबर से आते थे जिसे मैं नहीं जानती थी. इस दौरान मैंने कई नंबरों को ब्लॉक भी किया.’

”एक दिन मैंने नोटिफिकेशन देखा तो उसमें अनुराग कश्यप का टेक्स्ट मैसेज आया था. लेकिन वह अनुराग कश्यप नहीं था. वह उनका नाम लेकर मुझे परेशान कर रहा था. उसने मुझे धमकाना और गाली देना शुरू कर दिया. उसने मेरे उन दोस्तों का नाम बताया जिन्हें मैं जानती हूं. वह जानता था कि मैं कहां जाती हूं और क्या करती हूं.”रूही ने आगे कहा- ”मैं अनुराग कश्यप को पर्सनली जानती हूं. वह कभी भी ऐसा नहीं कर सकते हैं. इसलिए मैंने अनुराग को कॉल कर पूरा मामला बताया. इस दौरान उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का नंबर भी दिया. मैंने उस व्यक्ति का नंबर ब्लॉक कर दिया है. इस दौरान मैंने उससे कहा था कि वह मुझे इस तरह परेशान करना बंद कर दे, नहीं तो मैं लीगल एक्शन लूंगी. लेकिन उस पर मेरी इस बात का कोई असर नहीं पड़ा.”

Related posts

वैलेंटाइन्स डे पर होटल में छापा, 2 दर्जन अनमैरिड कपल गिरफ्तार

Ajit Sinha

नोरा फतेही लंदन की सड़कों पर बच्चों को ‘कमरिया’ गाने पर डांस सिखाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x