Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1765 जिंदा कारतूस और 5 रिफ्यूज बम बरामद किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद; क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से 1756 जिंदा  कारतूस ,रिफ्यूज बम 5 , 63  किलों 760 ग्राम खाली खोल के सिक्के  बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए  तीनों कबाड़ियों के खिलाफ मुजेसर थाने  में भारतीय दंड सहिंता की धारा 336 ,34 आईपीसी व आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। यह जानकारी डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

डीसीपी लोकेंद्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 के प्रभारी विमल कुमार को सूचना  मिली थी कि मुजेसर इलाके के जीवन नगर में एक कबाड़ी की दुकान हैं के पास कबाड़ी में आर्मी के हथियार की काफी तादाद में गोलियां हैं जिसके ब्लास्ट होने से किसी भी शख्स की मौत हो सकती हैं। इसके बाद इंचार्ज विमल कुमार ने तुरंत एक टीम गठित की और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर उनकी टीम ने छापा मारा तो वहां से विभिन्न प्रकार के  हथियारों की भारी तादाद में गोलियां बरामद की गई।

उनका कहना हैं कि मौके से उनकी टीम  ने 1756 जिंदा कारतूस, रिफ्यूज बम,  खोली के कुल वजन 30 किलो 560 ग्राम व गोलियों के खाली सिक्के 63 किलो 780 ग्राम बरामद किए हैं। पूछताछ में कबाड़ियों ने अपना नाम राम कुमार निवासी खलीलाबाद , संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश हाल मकान न. 767 ,गली न. 2 ,चाचा चौक ,फरीदाबाद , दिनेश निवासी बनकटी बस्ती उत्तरप्रदेश हाल किराएदार जीवन नगर पार्ट 2 , इरफ़ान निवासी 951 बटा इस्लामनगर बंद मार्किट थाना ओल्ड फरीदाबाद बताया।  आरोपियों ने यह भी बताया कि यह लोग दिल्ली से आर्मी स्क्रेप को ख़रीदा था वह इसे पिघला कर पीतल बनाते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं। उनका कहना हैं कि तीनों कबाड़ियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया हैं। ताकि इसके आगे की पूछताछ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:खाद्य एवं औषधि विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मांगे थे 5000 रुपये

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले की हुई शुरुआत, डीपी भरद्वाज ने किया शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x