Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम आज नहरपार के इलाके में चल रहे अवैध निर्माणधीन निर्माणों पर चलाएगा बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद के द्वारा आज नहरपार इलाके में चल रहे अवैध निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स व दुकानों को अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इस बाबत नगर निगम ने जिला प्रशासन से भारी पुलिस की मांग की हैं। आज जैसे ही नगर निगम को पुलिस फाॅर्स मिलेगी। उन लोगों की उम्मीदों चकनाचूर कर देगी जो लोग लाखों की लागत लगा कर कम समय में करोड़ों रुपए कमाने के चक्कर में लगे हैं। क्यूंकि यह कार्रवाई निगमायुक्त अनीता यादव के आदेश पर की जाएगी।

खबर के मुताबिक ग्रेटर फरीदाबाद के एसआरएस चौक पर घूंघट की आड़ में बेसमेंट सहित एक काफी बड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स जोकि निर्माणधीन हैं, चांदीवाले चौक के समीप एक ही लाइन में बेसमेंट के साथ शॉपिंग काम्प्लेक्स व कई दुकानें व वजीरपुर पर बड़े बड़े अवैध निर्माण का कार्य किए जा रहे हैं आज इन सभी अवैध निर्माणों को अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया जाएगा। पता चला हैं कि कुछ ऐसे लोग हैं जो नगर निगम के द्वारा किए गए कार्यों को बार बार ठेंगा दिखा रहे थे

जिसका एक रिपोर्ट तैयार करके निगमायुक्त अनीता यादव को भेज दी गई थी जिस पर निगमायुक्त अनीता यादव ने सभी अवैध निर्माणधीन निर्माणों को तोड़ने के आदेश दिए थे।



इसके अतिरिक्त हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( हुड्डा ) के द्वारा पुलिस फोर्स मिलने पर आज वह भी नहरपार के सेक्टर -77 ,78 ,79 व अन्य जगहों पर जो लोग हुड्डा के जमीनों पर अरसों से कब्ज़ा करके अवैध रूप से निर्माण बना कर रह रहे हैं या दुकानें चला रहे हैं संभवना हैं कि आज हुड्डा विभाग भी पुलिस फोर्स मिलने के बाद तोड़ने के फिराक में हैं।

Related posts

शहीद पीएसआई रवि कुमार की राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव क्योड़क में किया गया अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मंगेतर को प्रभावित के लिए छात्र ने सर्वोदय हॉस्पिटल के केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर पर कब्जा और मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!