Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय वीडियो

फरीदाबाद : शहीद संदीप काली रमन पंचतत्व में विलीन ,सैनिक सम्मान के साथ सरकारी स्कूल में की गई अंत्येष्टि, देखिए वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए संदीप काली रमन का आज पार्थिव शरीर  गांव अटाली पहुंचा, जैसे ही शहीद संदीप को लेकर सैनिक अपने गाड़ियों में बल्लभगढ़ हाइवे के रास्ते पहुंचे तो सड़कों एकत्रित हजारों लोगों ने  वंदे  मातरम्, भारत माता की जय व शहीद संदीप अमर रहे के आवाजे सुनाई देने लगी। हजारों लोगों ने  अपने -अपने हाथों में  तिरंगा झंडा लिए हुए सड़कों के दोनों साइडों में जमे रहे और बीच से सैनिकों की गाड़िया शहीद  संदीप की पार्थिक शरीर को लेकर गुजरती रहीं। पैतृक गांव के सरकारी स्कूल में आज देर सांय राजकीय सम्मान के साथ शहीद संदीप को अंतिम विदाई दी गई।
 शहीद संदीप के 3 साल के बेटे  ने शहीद संदीप को मुखाग्नि दी। पूरा गांव गम में डूबा तो वहीं फरीदाबाद जिले की तमाम जनता का हुजूम शहीद की अंतिम यात्रा में उमडा। बतादें कि बीते  11 फरवरी को कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी से हुए  मुठभेड़ में शहीद संदीप कालीरमन  घायल हो गया था। कश्मीर में सेना के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान घायल संदीप आखिरी सांस ली । आज पालम हवाई अड्डे से गुरुग्राम से  पाली होते हुए सूरजकुंड के रास्ते फरीदाबाद के गांव अटाली में पार्थिव शरीर को लाया गया. सेना की टुकड़ी व फरीदाबाद पुलिस के जवानों ने शहीद संदीप को सलामी दी यही नहीं पूरे गांव में वंदे मातरम और संदीप अमर रहे के नारे गूंज रहे थे संदीप के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां वह छोटा बेटा 3 साल का है बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी ।



वही शहीद की पत्नी ने कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर फक्र है और वह बेटे को भी फौज में भर्ती के लिए प्रेरित करेगी, यही नहीं अटाली गांव में हजारों की संख्या में लोगों की आंखों में जहां पानी छलक रहा था वही गर्व से उनका सीना भी चौड़ा था इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ,हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ,विधायक पृथला विधानसभा टेकचंद शर्मा ,भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,लेबर फेड  के चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया और विपक्ष के तमाम पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता के अलावा शहर और फरीदाबाद जिले के विभिन्न जगहों से आए हुए युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे, सेना के जवानों के बाद आए हुए सभी लोगों ने शहीद संदीप काली रमन को अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर सिर्फ लोगों के मुंह पर यही बात रही  कि भारत सरकार जल्द से जल्द शहीदों की शहादत का बदला ले और पाकिस्तान को चकनाचूर करें

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर्फ चेहरे बदलने में लगी बीजेपी, सरकार बदलने के मिशन पर चल रही कांग्रेस- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जादू का शो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक संदेश देने का एक प्रभावी तरीका है : विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद डीसी यशपाल यादव ने जिला वासियों को बढ़ती गर्मी, गर्म हवाओं व लू से बचने के नुस्खे बताएं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x