Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज 4 अलग -अलग गांवों में 15 एकड़ जमीनों में विकसित किए जा रहे 6 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज अलग -अलग चार से अधिक गांवों में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 6 अवैध कालोनियों में तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़  की कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया। अधिकारी की माने तो इन कालोनियों में अवैध रूप से रोड नेटवर्क ,1 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय , 5 निर्माणधीन मकाने ,1 आद्यौगिक निर्माण , 1 कमर्शियल निर्माण , 40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल को तोडा गया हैं।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सिकडोना , गांव कबूल पुर, गांव करनेरा व गोछी ( प्रतापगढ़ ) में तक़रीबन 15 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 6 कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिनमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क , 40 डीपीसी , 5 निर्माणधीन मकान, 1 आद्यौगिक निर्माण ,1 कमर्शियल निर्माण, 1 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय बने हुए हैं।  इसके बाद उन्होनें  उपरोक्त जगहों के बारे में पता किया तो मिली शिकायत को सही पाया गया और आज एक बुल्डोजर की सहायता से उनकी टीम ने धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: चौथी मंजिल से छलांग लगाने से पहले ऋचा गोयल ने दोनों बेटों को गला व तकिया से मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिस देश की महिला शक्ति मजबूत होगी वह देश हमेशा विकास करेगा,महिला शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है: शैलजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बच्चियों के साथ लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं में कमी लाने के लिए में शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, डीसीपी नितिका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x