Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली :गणतंत्र दिवस परेडः आंतकी का चेहरा देखते ही अलर्ट करेगा कैमरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस 30 ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जोकि आतंकवादियों और आपराधिक तत्व के लोगों को देखते ही पहचान लेगा, खबर के मुताबिक इन कैमरों में उन चेहरों की तस्वीरें फिट कर दी गई है जो कि किसी भी प्रकार से पुलिस की नजरों में संदिग्ध हैं, इन कैमरों को उन जगहों पर भी फिट किया गया जिस रास्ते से होकर परेड गुजरेगी, परेड को पांच लेयर की सुरक्षा दी गई है।

कैमरा उन जगहों पर लगाया गया है जिन प्वाइंट से लोगों की एंट्री होगी, कैमरा में फिट तस्वीर और आदमी का चेहरा अगर 70 फीसदी तक भी मिल जाता है तो कैमरे का अलार्म कंट्रोल रूम में बजने लगेगा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया, ”एक बार चेहरा मिल जाएगा तो कैमरे का सॉफ्टवेयर पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देगा। सेंट्रल कैमरा रूम में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी इन कैमरे पर नजर रखेंगे,इसकेअलावा 250 सीसीटीवी कैमरे को राजपथ पर लगाया गया है, इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को लेकर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैं, पीएम मोदी ने G20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति रामाफोसा को निमंत्रण दिया था, गणतंत्र दिवस को देखते हुए 25,000 से ज्यादा जवान दिल्ली में तैनात किए गए हैं, सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

 

Related posts

लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को किया फोन, कहा- आपके आने से भारत की छवि बदल गई है

Ajit Sinha

दिल्ली में शिक्षा मॉडल बिक रहा है, मॉडल तो छोडो, ये मॉडलिंग का मॉडल नहीं हैं, ये फरेब और फ्रॉड का मॉडल हैं-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: देश में पहली बार दिल्ली में 700 संविदा कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी, सीएम ने सौंपा सर्टिफिकेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x