Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने दो फ्लैटों में चूहा फ्लैट और 4 फ्लैटों में बने अवैध निर्माण को तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आधा दर्जन से अधिक फ्लैटों में अवैध रूप से बने हिस्सों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया। तोड़े गए फ्लैटों में अवैध रूप से बने चूहे फ्लैटों  व 4 अन्य फ्लैटों में जरुरत से कहीं ज्यादा  निर्माण बने हुए थे।

डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट नरेश कुमार की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लैट नंबर -2446 व 1762 में अवैध रूप से चूहा फ्लैट और फ्लैट नंबर -734 , 861,862 व एक अन्य फ्लैटों में जरुरत से कही ज्यादा अवैध निर्माण बिल्डरों के द्वारा किए गए थे , इसके बाद उन्होनें इन निर्माणों को चेक करवाया तो सूचना बिल्कुल सही थी। उनका कहना हैं कि  उन सभी  निर्माणों को आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई  के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फील्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह कर रहे थे।



Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी लाइटिंग सिस्टम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा डी.ए.वी. शताब्दी कालेज में नशा मुक्ति पर सेमिनार का आयोजन किया गया |

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x