Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हत्या के मामले में फरार महिला आरोपित को पीएस पल्ला की टीम ने आज कानपुर से किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रुकशाना निवासी रोशन नगर फरीदाबाद ने 30 जून को पुलिस चौकी नवीन नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 जून को शाम के समय जब वह ड्यूटी से अपने घर आई और सीढ़ियों से अपने कमरे की तरफ जाने लगी तो पड़ोसी भरत के कुत्ते ने उसका पैर पर काट लिया, जब वह चिल्लाई तो शिकायतकर्ता का पति और पडोसी भरत और उसकी पत्नी पिंकी भी आ गई। जब उसके पति ने भरत और उसकी पत्नी पिंकी को इस बारे कहा तो दोनों गालियां  देने लगे और पिंकी अपने घर से एक लोहे का पाईप लेकर आई और उसके पति की तरफ मारने के लिए दौडी और वह बीच बचाव करने लगी तो भरत ने उसे दोनो हाथो से पकड लिया और पिंकी ने उसके पति के सिर पर लोहे के पाइप से कई वार किए, उसी समय उसका पति नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। जिस पर संबंधित धाराओं में थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया। घटना के 5 दिन बाद उसके पति मोहम्मद आजाद अंसारी (31) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि नवीन नगर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हर्षवर्धन और उनकी टीम ने महिला आरोपित  पिंकी@प्रिया निवासी  शास्त्री नगर, कानपुर उ.प्र. हाल रोशन नगर, फरीदाबाद को तकनीकी सहायता से कानपुर से गिरफ्तार किया है। वह भरत के साथ लिव इन रिलेशन शिप में रहती थी। आरोपित महिला पिछले 8 महीने से फरार थी। जिसको पूछताछ के बाद  अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपित भरत को 3 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

Related posts

हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों में आज फिर से जबरदस्त उछाल, गुरुग्राम में नए 280 केस, कुल 428 नए केस आए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अवैध अहाता का किया पर्दाफाश, केस दर्ज।

Ajit Sinha

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x