Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता जी बिष्णो देवी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता जी श्रीमती बिष्णो देवी के निधन पर हजारों शहरवासियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी, उधोगपति व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने माता जी श्रीमती बिष्णो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चैयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिबल, पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल, राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा गिरिजा व्यास, प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने शोक पत्र भेजकर अपनी भावनाएं प्रकट की।
उनकी माताजी का निधन 1 जनवरी को शाम 5 बजे अचानक हो गया था। उनकी माता श्रीमती विष्णु देवी 91 वर्षीय थी। आज सेक्टर -11 कर्मवीर गार्डन में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व विधान सभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक पलवल करन दलाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक करतार भड़ाना, नगर निगम महापौर सुमन बाला, विधायक तिगांव ललित नागर, विधायक बल्लबगढ़ मूलचंद शर्मा, विधायक एनआईटी नागेन्द्र भड़ाना, विधायक पृथला टेकचंद शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व केबिनेट मंत्री महेन्द्र प्रताप, पूर्व मंत्री ए सी चौधरी,पूर्व विधायक सुभाष चौधरी आदि जन प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने शोक सतंप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि माता बिष्णो देवी जी बहुत धार्मिक और सामाजिक विचारधारा की महिला थी, उनके संस्कारो का ही नतीजा है कि आनन्द कौशिक और रमेश कौशिक व बलजीत कौशिक ने अपना जीवन समाजसेवा मे अर्पित कर दिया है।



उन्होने कहा कि माता बिष्णो देवी जी बहुत ही मिलनसार प्रवृति की महिला थी, वे जब भी उनसे मिले तो हमेशा उन्हे माता जी का स्नेह मिला और उनके हाथो से बना खाना खाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि मां का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरि है, उसकी भरपाई किसी अन्य रूप मे नही हो सकती है।इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने अपनी माता जी क निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी माता बिष्णो देवी जी के द्वारा दिखाये मार्ग पर चलकर समाजसेवा को चुना और अपना पूरा जीवन समाज की भलाई मे देने का प्रण लिया। श्री कौशिक ने कहा कि माता के स्नेह को भूला पाना असंभव है। माता जी ने सदैव सामाजिक और धार्मिक विचारों को वरीयता दी। उन्होने कहा कि वे प्रदेश और जिले के सभी धर्मो और वर्गो के लोगो के द्वारा दिये प्यार, स्नेह और सांत्वना के शुक्रिया अदा करते हैं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व विधायक चन्दर भाटिया, जेपी नागर, रूप सिंह नागर, यशपाल नागर, शिक्षाविद डा एम. पी. सिंह, डा नरेन्द्र नागर, वरुण तेवतिया ,संजय भरद्वाज ,विजय शर्मा ,सुनील मान, सीबी रावल, नरेन्द्र  गुप्ता,
सुरेश गौसांई, बीडी शर्मा, सुशील शर्मा, एचएस मलिक, जेपीएस सांगवान पूर्व आईएएस, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गोपाल शर्मा अध्यक्ष भाजपा, पूर्व चैयरमेन अब्दुल गफ्फार, डा सौरभ शर्मा, अजय गौड चैयरमेन, धनेश अदलक्खा, नानक चंद शर्मा अजरोंदा, रिटायर्ड सैशन जज के सी शर्मा,
राकेश भड़ाना, एस एल शर्मा, योगेश गौड, सुमित गौड, राजेन्द्र शर्मा, ललित भडाना, लखन सिंगला, वासदेव अरोड़ा, रेनू चौहान, केसी शर्मा, सचिन शर्मा, उधोगतियों मे के. सी. लखानी, एफआईए प्रधान संजीव खेेमका, जेके शर्मा चैयरमेन चेतक ग्रुप, अरूण बजाज, कृष्ण कौशिक, एच के बतरा, अमरजीत चावला, सुनील गुलाटी, श्यामसुंदर कपूर, जेपी मल्होत्रा, रमणीक प्रभाकर, अभिषेक जैन, नरेश शर्मा, मदन गोयल, राजेश्वर गोयल, आशीष जैन, जयप्रकाश गुप्ता, एस एस बांगा, दीपक चौधरी पार्षद, सुभाष आहुजा, डा दत्ता पाराशर, शिवदत वशिष्ट एडवोकेट, युधिष्टिर शर्मा, महेन्द्र जिला पार्षद, एलएन मितल, राजेन्द्र जिंदल, बीरसिंह प्रधान कृष्णा कालोनी, योगेश तंवर मिलहार्ड कालोनी प्रधान, हरीलाल प्रधान प्रेमनगर, बिल्लू प्रधान, मुफ्ती जी धर्म गुरू, सुरेश बैनीवाल, अमित बंसल, अनुज शर्मा एडवोकेट, रवि वर्मा, देवेन्द्र दीक्षित, संजीव चौधरी, महेश अग्रवाल आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: यूआईसी को मिले दो डायरेक्टर, एसडीएम बड़खल शामिल, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत,डबल पानी देंगें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओएसडी डा. राज नेहरू को लगाया गया जिला फरीदाबाद का फीडबैक और आउटरीच समन्वयक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपनी दिंवगत दादी की अस्थियों को विसर्जित करने गए 3 नौजवान लड़के डूबे, एक की मौत, दो को सुरक्षित निकाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x