Athrav – Online News Portal
Uncategorized गुडगाँव

गुरुग्राम : आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की, सूर्य देव यादव नखरौला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चला कर भाजपा के गढ़ में जबरदस्त सेंध लगाने की जुगत शुरू कर दी है।  संगठन मंत्री सूर्य देव यादव नखरौला के नेतृत्व में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच जोन में पार्टी को विस्तार देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं  के साथ उन्होंने बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता फॉर्म बांटे और लोगों  से अपील की। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में कराऐ गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। अधिकतर लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सूर्य देव यादव ने जॉन अध्यक्ष आशुतोष, डॉक्टर देवनारायण, विधानसभा सचिव सविता चावला, जिला महिला अध्यक्ष मंजू सांखला, ऑटो यूनियन अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रानी कपूर, राजकुमार यादव, बिंदर सिंह, सचिन  शर्मा, मुकेश कौशिक, सिंघाना से अनिल, नवीन एंव सन्नी, गांव धनकोट से दिनेश, जयभगवान, राधा कृष्ण, नखरौला से कर्ण सिंह, सूरजभान, नरेश, रामकुमार, संजय, मीरा पाल, खुशी ठाकुर, राजेंद्र खेड़की, हरीनिवास सराय एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पांच गावों का सघन दौरा किया।



उनके साथ आप कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम थी जो क्षेत्र के लोगों को लोहड़ी व मकर संक्रांत की शुभकामनाएं भी दे रहे थे और अपनी पार्टी की नीतियों व योजनाओं सबंधी जानकारी भी साझा की। लोगों से डोर टू डोर मिलने के क्रम में उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के पिछले चार वर्षों के काम की फेहरिस्त भी दी। उनका सर्वाधिक फोकस दिल्ली में स्कूल , अस्पताल, सार्वजनिक सेवाओं और भ्रस्टाचार को न्यूनतम करने की दिशा में उठाये गए कदमों की तुलना करने पर रहा। हरियाणा में वर्तमान सरकार के कामकाज की पोल खोलने की जुगत में उन्होंने सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से की गई  गौशाला की उत्तम व्यवस्था का भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार केवल छलावा करती है। जमीनी हकीकत शून्य है।।
स्थानीय युवाओं के बेरोजगार का मुद्दा भी उनके जनसम्पर्क अभियान का प्रमुख हिस्सा रहा। युवा वर्ग भी दिल्ली में आप सरकार के काम काज को लेकर सकारात्मक सोच रखते हैं। युवाओं ने भी बड़ी संख्या में आप पार्टी के प्रति अपना रुझान दिखाया।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की दॄष्टि से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को पार्टी ने पांच जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अलग अलग लोगों की दी है। सभी जॉन अध्यक्षों को दिल्ली में हरियाणा प्रभारी गोपाल राय एवं स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने के गुर सिखाए गए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त  करने के बाद सभी जॉन अध्यक्ष अपनी अपनी अलग अलग टीमों के साथ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर में दस्तक देने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से विधानसभा बादशाहपुर के पांचों जोनों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव जो इस क्षेत्र के संगठन मंत्री भी है के नेतृत्व में बनाई गई रूपरेखा के अनुरूप लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।
इलाके के प्रमुख सामाजिक हस्तियों से मिल कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश भी उन्हें देते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए उनका सुझाव भी एकत्र कर रहे हैं। प्रदेश में प्रशासनिक सुधार उनका मुख्य पहलू है जबकि दिल्ली व हरियाणा के बीच तुलनात्मक स्थिति प्रस्तुत का भान कराना उनकी कोशिश। दिल्ली में बुजुर्गों को पेंशन देने की बात हो या सरकारी स्कूलों की स्थिति में जबरदस्त बदलवा लाने या फिर प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने की मनमानी पर अंकुश लगाने के केजरीवाल सरकार के निर्णायक फैसलों व अन्य सभी विषयों को लोगों के सामने रख रहे हैं। सूर्य देव यादव ने क्षेत्र के एक जोन का प्रभार अपने पास रखा है। उन्होंने पिछले 70 साल बनाम चार साल के विकास कार्यों को लिखित रूप में अपने जोन में वितरित किया। डोर टू डोर अभियान का अनुभव साझा करते हुए सूर्य देव यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काम करने के तरीके से लोग बेहद प्रभावित हैं। उनका कहना है कि अधिकतर लोगों का दिल्ली आना – जाना सामान्यतया लगा रहता है इसलिए सभी पिछले चार वर्षों में किये गए कार्यों को अच्छी तरह समझ भी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिलेगा।

Related posts

शशिकला के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें, विधायकों की हुई बैठक

Ajit Sinha

3600 सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट पेपर चुनाव कार्यालय को वापिस प्राप्त हो चुके हैं और बैलेट पेपरों का अभी आना जारी है।

Ajit Sinha

विश्व का सबसे पुराना और कार्य कर रहा इंजन “फेयरी क्विन” एक बार फिर विरासत ट्रेन ले जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x