Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : इंद्रप्रस्थ कालोनी के एक फ्लैट में बाथरूम में टप में भरे हुए पानी में दो वर्षीय मासूम की डूब कर हुई दर्दनाक मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -31 थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कालोनी के एक फ्लेट में दो वर्षीय मासूम बच्चा अपने ही घर के बाथरूम में पानी से भरी एक टप में डूबने के कारण मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर शाम की हैं। पुलिस ने अर्नव के शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर बुधवार को उसके परिजनों को सौप दिया हैं।



खबर के मुताबिक कपडा व्यापारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ इंद्रप्रस्थ कालोनी के  एक फ्लेट में रहते हैं। इनका एक दो वर्षीय बेटा अर्नव घर में खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया जब काफी देर तक अर्नव परिजनों को दिखाई नहीं तो उसकी तलाश में परिवार के सभी सदस्य जुट गए जब अर्नव परिजनों को मिला तब तक काफी देर हो चुकी थी अर्नव पानी से भरी हुई एक टप में सिर के बल गिरा मिला। परिवार के लोग उसे नजदीक के हॉस्पिटल में ईलाज करने हेतु लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमित कुमार का कहना हैं कि मासूम अर्नव  का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया हैं।

Related posts

देश के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नाना के कंधे पर बच्ची की लाश, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई 9 साल की बच्ची की मौत, शर्म करों।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विपुल गोयल ने हरियाणा बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x