Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में विधायक राजेश नागर ने रावण का पुतला फूका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज यहां ग्रेटर फरीदाबाद में प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और  उन्होंने रावण का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है इस बुराई को नजदीक नहीं आने देना है, जब आए  तो राम नाम का सहारा लो। जिससे रावण की बुराई आपसे से कोसों दूर रहे। कार्यक्रम में  विधायक राजेश नागर का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं विधायक नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने लोगों को उपद्रव मचाने वाले दैत्य दानव से छुटकारा दिलाया और उस समय के त्रिलोकी राजा कहे जाने वाले रावण का धर्म की स्थापना के लिए वध किया। इसलिए लोग आज हजारों सालों के बाद भी उन्हें अपना आराध्य मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा लेते हैं।

नागर ने कहा कि हम सब भी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अवश्य धारण करें। भगवान राम के सच्चरित्रता, सच्चाई के साथ रहने और पीड़ितों के दुख हरने वाले गुण आज सभी अपनाएं, तो संसार की अधिकांश समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी। विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वे सभी आपसी भाईचारे और देश हित में कार्य करने के बारे में प्रतिज्ञा ले। उन्होंने सभी से कहा कि आपस में यदि हम मिलजुल कर रहेंगे तो कोई भी नकारात्मक शक्ति हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। हमें यह सोचकर कार्य करना है  हमारा अगला उठने वाला कदम क्या देश हित में है,

इसके बाद हमसे किसी प्रकार की कोई गलती होने की संभावना बाकी नहीं रह जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें जनता का जीवन सरल बनाने में जुटी हैं। लेकिन कुछ नकारात्मक शक्तियां उन्हें पूरा होने नहीं देना चाहते हैं। परंतु जनता सब समझती है और वह इन नकारात्मक शक्तियों के बहकावे में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर योगेश मान, विजय भारद्वाज, साहिल कुमार, विजय सिंह, नितिन अरोड़ा, अजब सिंह, अरविंद चंदीला, मास्टर सत्यवीर नागर, अंजना सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

Related posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की जमकर खरीदारी

Ajit Sinha

अग्रणी अस्पतालों द्वारा मनुष्य के स्वास्थ्य की बेहतरी से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। कप्तान सिंह सोलंकी ने

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को केंद्र व प्रदेश में सिर्फ सत्ता पाने के लिए किया इस्तेमाल, आम आदमी पार्टी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x