Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

‘‘जागरूक रहे – सर्तक रहे‘‘, फरीदाबाद पुलिस ने होम क्रेडिट इंडिया के सहयोग से साईबर अपराध की रोकथाम हेतु आयोजित की सेमिनार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज जागरूक अभियान के तहत होम क्रेडिट इंडिया के सहयोग से फरीदाबाद जिले में तैनात अनुसंधान अधिकारियों को साईबर अपराध के प्रति जागरूक किया हैं,पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस सेमीनार की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित व रिबन काट कर किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, होम क्रेडिट की तरफ से सुरक्षा प्रमुख मनीष कौशिक एवं डीसीपी विक्रम कपूर, एसीपी शाकिर  हुसैन, आत्माराम, राधेश्याम, बलबीर, गजेन्द्र एवं सभी एसएचओ, इन्चार्ज साईबर क्राईम एवं अनुसंधान अधिकारी मौजूद थें।
पुलिस कमिश्नर ने सेमिनार की शुरुआत करते हुए कहा कि पुलिस के सामने दो hot issues है एक तो क्रडिट कार्ड से संबंधित धौखाधडी एवं दूसरी सोशल मिडिया पर अभद्र कमेंट, इसलिए पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को इस सेमिनार के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि अनसंधान अधिकारी को अनुसंधान में इसकी मदद मिल सके और आम जनता को भी इस बारे में जागरूक कर सकें।उन्होने कहा कि आज के वक्त में अनुसंधान अधिकारी को हाईटेक होना चाहिए ताकि उन्हे अनुसंधान में कोई परेशानी का सामना ना करना पडे, आजकल साइबर हमले, वेज जैकिंग, आॅनलाईन डेटा की चोरी, वायरस प्रसार आदि जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रोजेक्ट जागरूक एक बहुत ही अच्छी पहल है। होम क्रडिट इंडिया के सुरक्षा प्रमुख मनीष कौशिक ने कहा कि हमें इस पहल के लिए फरीदाबाद पुलिस के साथ साझीदारी कर बहुत खुशी है। उन्होने बताया कि हमारा लक्ष्य है जो लोगों बैंकिंग करते है उनको एक सुरक्षित प्लेटफोम दिया जाए। उन्होनें बताया कि   जागरूक सेमिनार में पुलिस अनुसंधान अधिकारियों को टेक्निकल तरीके से अनुसंधान करने की भी ट्रेनिंग दी गई है और बताया गया है कि किस-किस प्रकार हैकर साइबर अपराध करते है और उनसे कैसे निपटा जा सकता है।

Related posts

फरीदाबाद: स्कूलों में विद्यार्थियों के एचबी व अन्य जरूरी टेस्ट करके बनाए जाएंगे हेल्थ रिपोर्ट कार्ड: डीसी

Ajit Sinha

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज होगा तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता किए गए इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x