Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : मेट्रो थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, गेस्ट हॉऊस में छापामारी करके 12 लड़के -लड़कियों को किए गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : बीती रात गुरुग्राम पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं,जिसमें 12 लोगों को  गिरफ्तार किए गए हैं,इनमें 8 लड़कियां व 4 लड़कें शामिल हैं। पकड़ी गई 8 लड़कियों में से 3  लड़कियां विदेशी मुल्क के हैं, इनमें 2 लड़कियां  उज्बेकिस्तान1 लड़की बांग्लादेश की रहने वाली हैं। पुलिस की माने तो सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।

मेट्रो थाने की एसएचओ पूनम हुड्डा को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस नंबर -326 ,कृष्णा रेजीडेंसी ,सेक्टर -45 ,गुरुग्राम में सेक्स रैकेट चलाया जाता हैं। इस सूचना के बाद उन्होनें एक टीम गठित की,जिसमें एक शख्स को फर्जी ग्राहक बनाया गया। फर्जी ग्राहक को गेस्ट हाउस नंबर- 326 ,कृष्णा रेजीडेंसी ,गुरुग्राम में भेज दिया। फर्जी ग्राहक का वहां पर जब सौदा तय हो गया तो ग्राहक ने चुपके से अपने टीम को  इशारा कर दिया और एसएचओ पूनम हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उस स्थान पर पहुंच गई और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। वहां से कई लड़कियों व लड़कों को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। पुलिस की माने तो इस छापेमारी में 8 लड़कियों व 4 लड़कों को हिरासत में ले लिया, जिनमें  तीन लडकिया विदेशी मुल्क की हैं जिसमें दो लड़कियां उज्बेकिस्तान व 1 लड़की बांग्लादेश की रहने वाली हैं। पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर -40 में मुकदमा दर्ज कर, सभी  आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया  हैं और आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।

Related posts

हरेरा द्वारा पकड़े गए धन का डायवर्जन और प्रोजेक्ट फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश, बिल्डर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन द्वारा “ईज ऑफ लिविंग” पर कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 12 जुलाई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रजत वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x