Athrav – Online News Portal
Uncategorized

उत्तर प्रदेश चुनाव : आगरा रोड शो

 संवाददाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आगरा में एक साथ रोड शो कर सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगे। दोनों नेताओं को देखने के लिए सड़कों पर खासी भीड उमड़ी। रोड शो तय समय से दो घंटे देर से करीब चार बजे शुरू हुआ। लखनऊ के बाद राहुल अखिलेश का यह दूसरा रोड शो था।रोडशो के दौरान दयालबाग से छीपीटोला तक सपा कार्यकर्ता ज्यादा नजर आए। हर तरफ सपा के झंडे और बैनर पोस्टर नजर आ रहे थे। छतों पर भी सपा के झंडे थे। सपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कांग्रेसियों का जोश कम नजर आया। आगरा में पहली बार 12 किमी लंबे रूट पर रोड शो हुआ। शाम चार बजे के बाद दयालबाग से इस रोड शो की शुरुआत हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर आधे किमी पर दोनों नेताओं का स्वागत किया। अखिलेश राहुल के रोड शो के के कारण एमजी रोड पर हजारों वाहन जाम में और पुलिस बैरीकेटिंग पर फंसे रहे। एमजी रोड पर मौजूद सपा और कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं में अपने नेताओं की जयजयकार करने की मानों प्रतिस्पर्धा छिड़ गई।

Related posts

शहीद सैनिकों के परिजन को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी अनुराधा पौडवाल

Ajit Sinha

नूह की घटना का सच सामने लाने के लिये हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराए हरियाणा सरकार – कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों के साथ आज मंझावली में 400 करोड़ की लागत से चल रहे पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x