Athrav – Online News Portal
Uncategorized

सपा-कांग्रेस के गठबंधन का जवाब देगी भाजपा सरकार

संवाददाता : चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया एक अहम मंच देता है शायद इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी चुनाव में बीजेपी समर्थकों की ओर से समाजवादी पार्टी के स्लोगन के जवाब में नया स्लोगन और पोस्टर जारी किया है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव की फोटो के साथ ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ के नाम से पोस्टर और स्लोगन जारी किया गया था. जिसके जरिए यूपी के मतदाताओं को ये संदेश देने की कोशिश की गई थी कि अखिलेश और राहुल का साथ पसंद है  बीजेपी ने भी इसका जवाब निकाल लिया है. सोशल मीडिया में पिछले 24 घंटे में एक नया पोस्टर वायरल होने लगा है और नारा है ‘यूपी को ये 7 पसंद है’. बीजेपी समर्थकों ने इस पोस्टर को राहुल और अखिलेश के जबाब में निकाला है जिसमें  और नारे के तौर पर लिखा है ‘यूपी को ये 7 पसंद है’.पोस्टर में सबसे आगे पीएम नरेंद्र मोदी उसके बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह ,केशव मौर्य, योगी आदित्यनाथ, कलराज मिश्र, उमा भारती सरीखे नेताओं की तस्वीर शामिल है. हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से इस पोस्टर को जारी नहीं किया है.
सपा-कांग्रेस गठबंधन की और से इस पोस्टर को जारी किया था.

Related posts

हरियाणा सिविल सचिवालय के मोहम्मद रफी अपनी 34 वर्षों की सेवाओं के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए हैं।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री ने 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण पर कहा- देश के लिए यह है गौरव का क्षण

Ajit Sinha

दबंग महिला ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में भाजपा प्रत्याशी के जाने के बाद एक संस्था के महासचिव की कर दी बुरी तरह से पिटाई, प्रधान बच निकला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x