Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :सूरजकुंड के चार्मवुड विलेज में एक महिला के गले से सोने की चैन दो बाइक सवार लुटेरे झपट कर ले गए,केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र के चार्मवुड विलेज में शनिवार को बाइक सवार दो झपटमारों ने एक महिला के गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। पुलिस की माने तो दोनों झपटमार बिना नम्बर के बाइक पर सवार थे। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने दोनों अज्ञात झपटमारों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
शिकायतकर्ता रीमा अरोड़ा निवासी विलेज -89 ,ब्लॉक -5, एरोस गार्डन,चार्मवुड विलेज ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि वह शनिवार को दोपहर के 1 :30 पर किसी कार्य से जा रहीं थी जैसे वह ब्लॉक 5 स्थित पार्क के पास पहुंची तो बिना नंबर के बाइक पर सवार दो लड़के आए और उनके गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। इस घटना क्रम की सूचना उन्होनें तुरंत सूरजकुंड थाना पुलिस को दी। उनका कहना हैं कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस मामले की जांच जुट गई। इस मामले में जांच अधिकारी कृपा राम का कहना हैं कि पीड़ित महिला घरेलू महिला हैं और उन्होनें मौके पर सीसीटीवी कैमरे की तलाश की पर वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले जो सीसीटीवी कैमरा मिला बिल्कुल ख़राब व बंद पड़ा था। उनका कहना हैं कि इस संबंध में दोनों अज्ञात झपटमारों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत केस दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: दो मोटर साइकिलों पर 4 हमलाबरों ने एक बैंक के सुरक्षा गार्ड को रंजिशन सरेआम मारी गोली, हालात गंभीर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस और एक एचसीएच अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सड़कें यूआईसी कंपनी बनाएगी या सांसद निधि कोष से बनाई जाएगी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x