Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :दीपावली की रात मुजेसर इलाके के जीवन नगर में एक शख्स की सिर में ईटों से हमला कर किया हत्या,कैमरे में हुई कैद।


अजीत सिन्हा रिपोर्ट
फरीदाबाद :मुजेसर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक जवान उम्र के शख्स की सिर में ईटें मार मार की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना पुलिस को आज प्रात 7 बजे के करीब लगी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया। इस मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। यह सारा घटना क्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस आरोपियों को पकड़ने हेतु जगह -जगह छापेमारी कर रहीं हैं।
एसएचओ अशोक कुमार का कहना हैं कि उन्हें आज सुबह तक़रीबन 7 सात बजे सूचना मिली की एक शख्स की लाश जीवन नगर के एक गली में पड़ी हुई हैं जिस के सिर से काफी खून बह रहा हैं के बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां देखा कि एक शख्स जमीन पर मृत पड़ा हैं और उसके सिर में चोट लगने के कारण खून निकल रहा हैं। उनका कहना हैं कि जब उन्होनें गंभीरता के साथ जांच शुरू की तो उन्हें मालूम हुआ कि मरने वाला का नाम राम सिंह हैं और वह नौरंगा ,हमीदपुर, उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं वह यहां पर तीन महीने पहले ही आया था और मृतक राम सिंह का साला राम सिंह भी फरीदाबाद में रहता हैं। उनका कहना हैं कि मृतक राम सिंह यहां पर किराए के एक मकान में अकेला रहता था और यहां के एक कंपनी में मजदूरी की नौकरी करता था। मृतक राम सिंह रोजाना अपने साथियों के साथ शराब पीता था पर दीपावली की रात उसने किसी और लड़कों के साथ शराब पी थी। जब उन्होनें जांच का दायरा बढ़ाते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें दो लड़के दिखाई दिए जिसमें एक लड़का चुपचाप खड़ा हैं और दूसरा लड़का राम सिंह को इट से सिर पर मारे जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि मृतक राम सिंह का साला रामसिंह की शिकायत पर हत्यारे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर ,आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फिल्ड कालोनी के 14 प्लाटों पर चोरी छिपे बनाई गई अवैध निर्माणों की जांच डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग करेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिजली संकट गहराया, गुस्साए लोगों ने विधायका के निवास पर की तोड़फोड़,पुलिस ने बरसाई लाठियां,18 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x