Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक मकान में सो रही तीन महिलाओं को बेहोश कर लाखों के गहने ले गए चोर, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : तिगांव क्षेत्र के एक मकान में आज तड़के अज्ञात चोरों ने सो रही महिलाओं और कुत्ते को बेहोश करके लाखों रुपए गहने लूट कर चलते बने। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में इस तरह की तीसरी घटना हैं। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और हालात को समझने की कोशिश कर रहीं हैं। मौके पर तिगांव इलाके के एसीपी भगत राम व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर मौजूद हैं और लोगों को समझाने में लगे हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रहीं हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फोन पर बताया कि गांव के निवासी शीशराम के मकान में आज सुबह करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर के अंदर घुस आए और सबसे पहले कुत्ता को बेहोश किया और कमरे में घुस कर सो रही महिलाओं को एक -एक करके बेहोश कर दिया और पहने हुए गहने को उत्तार कर ले गए। लोगों का कहना हैं कि पुलिस सूचना देने के बाद भी मौके का मुआयना करने नहीं पहुंची

जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद तिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अब स्थिति समझने में लगी हैं। सवाल के जवाव में प्रदर्शन कारियों का कहना हैं कि घर पर ही डॉक्टरों को बुलवा लिया गया हैं और उनका ईलाज किया जा रहा हैं और सभी बेहोश महिलाको इस वक़्त अपने घर में जिन्हें निम्बू पानी पिलाया गया हैं जिससे उन लोगों को धीरे -धीरे होश आने लगा हैं।



इस प्रकरण में तिगांव के एसएचओ का कहना हैं कि घटना की सूचना मिली हैं और पुलिस के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले उनकी प्राथमिकता हैं कि सभी बेहोश महिलाओं को बेहतरीन इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया जाए।

ग्रामीणों का कहना हैं कि इस गांव में यह तीसरी घटना हैं ,पुलिस मुकदमा तो दर्ज कर लेती हैं पर चोर को पकड़ती नहीं हैं और जिनके घरों में चोरी हो रहीं हैं वह लोग बर्बाद हो रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकना पुलिस प्रशासन का काम हैं जो सही तरीके से अपना काम नहीं कर रहीं हैं के चलते अपराध चरम पर हैं।

Related posts

एसएचओ हवाई जहाज से रिश्वत के दो लाख रूपए लेने आया था, हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो ने रंगे हाथ धर दबोचा।

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन का चैकिंग अभियान फ्लॉप, बदमाश लोग फॉर्चूनर सहित बड़ी -बड़ी गाड़ियों को लूटने में हो रहे हैं सफल, पुलिस रोकने में असफल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!