Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : फिर चली गोलियां : पल्ला क्षेत्र के सूर्य बिहार में दो प्रॉपर्टी डीलरों को बदमाशों ने गोलियों से भुना डाला, एक की मौत ,एक गंभीर ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के पार्ट -3 में रात के तक़रीबन साढ़े आठ बजे दो प्रॉपर्टी डीलरों को 4 -5 बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। दोनों प्रॉपर्टी डीलरों को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया हैं जहां पर डॉक्टरों ने अली नामक प्रॉपर्टी डीलर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे शख्स का ईलाज अभी चल रहा हैं। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
एसएचओ अनिल कुमार की माने तो सूर्य बिहार के पार्ट -3 में अली व रुस्तम नामक प्रॉपर्टी कारोबारी को 4 -5 बदमाशों ने आज रात तक़रीबन साढ़े आठ बजे ताबड़ तोड़ गोलियां चला कर भून दिया। एक गोली प्रॉपर्टी डीलर अली के सीने में लगी व एक गोली रुस्तम के पीठ में अभी लगने की खबर हैं। परिजनों ने दोनों घायलों को ईलाज हेतु बादशाह खान अस्पताल हॉस्पिटल में ले जाया गया ,वहां से फिर परिजन एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने इस प्रॉपर्टी डीलर अली को मृत घोषित कर दिया। इस वक़्त पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Related posts

यूआईसी की नाकामी की वजह से सूर्य ताल की दीवार टूटी, ग्रीन फील्ड व दयाल नगर के घरों में घुसा ड्रैनेज का पानी-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ : पुलिस बॉक्सिंग गेम्स में सोना जितने वाली निर्मला रावत का आज उसके पैतृक गांव में पहुँचने पर,भव्य स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक डिपो धारक तो निकला जादूगर, सीलिंग के समय स्टॉक कुछ और था, फिर चेक किया तो कम निकला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x