Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :अपनी नेक कमाई में से दान करने से पुण्य की प्राप्ति व मन को सन्तुष्टि मिलती है: डॉ प्रेमराज यादव

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ: समाज के हित  के लिए काम कर  रही  सामाजिक संस्थाओं में नेक कमाई से दान करना  पुण्य का  काम है। इससे जहां दान दाता  को आत्मसन्तुष्टि मिलती है वहीं समाज के लोगों को दान देने की प्रेरणा मिलती है। उक्त विचार यादव सभा के प्रधान डॉ प्रेमराज यादव ने स्थानीय यादव धर्मशाला में कही। उन्होंने कहा  की समाज के दानदाताओं की बदौलत ही यादव धर्मशाला के भव्य भवन का निर्माण  संभव हो पाया है। इस भव्य भवन में जहां निशुल्क चिकत्सा कैंप व अन्य सामाजिक गतिविधियां  समाज कल्याण में चल रही है।
गांव अनानास निवासी किशोरी लाल बोहरा ने एक लाख इक्कीस हजार रूपए की राशि अपनी नेक कमाई से  यादव सभा  में दान स्वरुप दी। वही राहत ग्रुप के महासचिव कप्तान  लालचंद बवानिया ने इक्यावन  हजार रूपए पुस्तकालय निर्माण हेतु दान सवरूप दिए। यादव सभ के प्रधान ने दान दाताओं का आभार जताते हुए समाज के लोगों को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर महावीर डी पी लावन , जगदीश पायेगा ,रामसिंह  सिसोठ ,प्रो  बस्ती राम खैरवाल ,मास्टर लक्ष्मीनारायण बालरोडिया ,सूबेदार रघुवीर गुरावला ,भगवान सिंह कुकसी ,सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 26 आईपीएस एवं 13 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -जरूर पढ़े

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ आगमन पर उपायुक्त गरिमा मित्तल का किया गया स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अभी अभी :सेक्टर -27 सी के एक कंपनी में एक ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण एक शख्स की मौत,एक शख्स गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x