Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने एटीएम मशीन उखाड़ कर 12 लाख रूपए लूटने के 4 आरोपी को किया गिरफ्तार,पिककप बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :चाचा चौक से एटीएम मशीन उखाड़ कर, साढ़े बारह लाख रूपए लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच, सेक्टर-56 ने मुख्य सरगना दिलावर सहित 4 लूटेरे को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए लूटेरों से 45000 रूपए नगद, एक पिकअप गाडी व अन्य सामानों को बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लूटेरों के नाम शाहुन उर्फ़ हाकिम , दिलावर, तारीफ व तारीफ उर्फ़ मक़सूद हैं। इनके बाकी के छह साथी अभी भी फरार चल रहे हैं,जिसे पकड़ने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई हैं।
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह का कहना हैं कि बीते 30 सितंबर को पर्वतीया कालोनी के चाचा चौक से एचडीएफसी बैंक की एक एटीएम मशीन उखाड़ कर ले गए थे जिसमें तक़रीबन साढ़े 12 लाख रूपए थे। इस प्रकरण में सारन थाने में मुकदमा नंबर -678 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 395 ,392 व आर्म एक्ट को दर्शाया गया था। इस केस में तक़रीबन सभी के सभी आरोपी अज्ञात थे। उनका कहना हैं कि इस केस में आरोपी शाहुन उर्फ़ हाकिम निवासी नगीना ,जिला नूह ,मेवात, दिलावर निवासी गांव अलीपुर ,तिंगड़ा थाना , फिरोजपुर झिरका ,जिला नूह ,मेवात , तारीफ निवासी गांव सिंगार ,थाना मेवात व तारीफ उर्फ़ मक़सूद निवासी नगीना जिला नूह ,मेवात को गिरफ्तार किए गए हैं।
पूछताछ में मुख्य आरोपी दिलावर ने पुलिस को बताया कि उसे पैसों की बहुत ज्यादा जरुरत थी इसके लिए उसने नगीना में इससे पहले भी भैंस की चोरी की थी, के बाद उसने एक सोची समझी योजना बना कर 10 लोगों की एक टीम बनाई और एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन को चाचा चौक से उखाड़ कर ले गए जिसमें तक़रीबन साढ़े बारह लाख रूपए थे। इन लूटेरों से लूट के सिर्फ 45000 रूपए बरामद किए गए हैं। लूट में इस्तेमाल की गई पिककप गाडी को बरामद की गई हैं। उनका कहना हैं कि बाकि के छह आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगें।

Related posts

मैक कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे: सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने जिगंल बेल जिगंल बेल गाने पर स्कूल के बच्चों को खूब नचाया।

Ajit Sinha

एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने घर में घुस कर की थी लड़की की हत्या, आशिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई 54 वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x