Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी से एक और क्रेटा कार की हुई चोरी,सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ किया केस दर्ज ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कालोनी के सी ब्लॉक के एक फ्लैट सामने से एक और क्रेटा गाडी चोरी होने का मामला प्रकाश सामने आया हैं। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं। देखा गया हैं कि पिछले तीन -चार दिनों में यह चौथी गाड़ियां हैं जो कि लगातार चोरी हुई हैं। हालांकि ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस लगातार रात -दिन गश्त करती हैं ,वावजूद इसके लगातार गाड़ियों का चोरी होना हैरान कर देने वाली बात हैं।
राहुल वधवा का कहना हैं कि वह फ्लैट नंबर -3269, सी ब्लॉक ,ग्रीन फील्ड कालोनी में रहते हैं,वह अपनी क्रेटा गाडी को सांय तक़रीबन साढ़े सात बजे फ्लैट के सामने बाहर खड़ी की थी, जब वह सुबह के साढ़े सात बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकले तो उनकी क्रेटा गाडी गायब थी। उसे अज्ञात चोर चोरी करके ले जा चुके थे। उनका कहना हैं कि इस घटना की सूचना तुरंत ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी को दी और वहां से पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और उन्होनें मामले की छानबीन शुरू कर दी पर अभी तक कार चोर का कहीं भी पता नहीं चल सका हैं। इस संबंध में उन्होनें ग्रीन फील्ड कालोनी के पुलिस चौकी में शिकायत दे दी हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि उन्होनें अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: रेलवे की जमीनों पर सालों साल से बसे सैकड़ों गरीबों के मकानों को तोड़ कर उजारा जा रहा हैं, कार्रवाई जारी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कॉमनवेल्थ गेम से गोल्ड मैडल जीत कर घर लौटे संजीव राजपूत का ग्रीन फील्ड कालोनी बिल्डर एसोसिएशन ने किया स्वागत,गर्व की बात हैं, उमाशंकर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के बजट के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x