Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :जिले में कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ में हैं या पुलिस के हाथ में, बदमाश कभी पत्रकार के हाथ पैर तोड़ता, कभी कैदी भाग जाता हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिले में कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ में हैं या पुलिस प्रशासन के हाथ में, ऐसा सोचने को मजबूर हो गए हैं शहर के लोग। देर रात उत्तराखंड से बरात में आए एक पत्रकार की बदमाशों ने पीट -पीट कर हाथ -पैर दोनों ही तोड़ दिए और वारदात को अंजाम देकर बदमाश लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस की माने तो बदमाश लोग मारने तो किसी और गुड्डू नामक शख्स को आए थे पर पीट किसी और गुड्डू को गए और जिसे पीट गए वह एक पत्रकार निकला। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,जहां पर उसका ईलाज चल रहा हैं। बताया गया हैं कि जहां पर पत्रकार को पीटा गया,उसके पास में रामलीला चल रहा था और वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे,पर किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
एसएचओ भारत भूषण का कहना हैं कि कोटद्धार,पौड़ी गढ़वाल ,उत्तराखंड जिले के एक दैनिक अख़बार के पत्रकार वैभव उर्फ़ गुड्डू रात तक़रीबन साढ़े नौ बजे एनएच 2 स्थित लखानी धर्मशाला में हो रही एक शादी समारोह में बारात की तरफ से आया था। जैसे ही वह लखानी धर्मशाला के बाहर पानी की बोतल लेने के लिए बाहर की तरफ आया तो उस दौरान एक फोर व्हीलर व एक बाइक पर सवार होकर करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश आए और उससे पूछा कि तेरा नाम गुड्डू हैं,उसने कहा कि मेरा नाम गुड्डू हैं। इसके बाद बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना मारा की उसका हाथ -पैर दोनों ही टूट गए । इस दौरान मौके से दो लोगों को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया पर इस झगड़े में इन दोनों के शामिल होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई हैं,फिर भी दोनों आरोपी इस वक़्त पुलिस हिरासत में हैं।
बताया गया हैं कि बदमाश लोग रंजिशन गुड्डू नामक एक लड़के को पीटने के उद्देश्य से आए थे,वह भी दाढ़ी रखे हुए था। इत्तफाक से पत्रकार का नाम भी गुड्डू है और इसके चेहरे पर भी दाढ़ी था और इसे गलती से बेहरमी से पीट गए। उनका कहना हैं कि बदमाशों के बाइक के नंबर तो अभी पुलिस को मिली हैं, उससे उनके घर के एड्रेस का पता किया जा रहा हैं। इसके साथ घटना के आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की खबर हैं, जिसकों खंगाला जा रहा हैं,पुलिस की माने तो जहां पर पत्रकार वैभव उर्फ़ गुड्डू को पीटा गया,वहीँ पर रामलीला भी चल रहा था पर पब्लिक ने पत्रकार को बचाने की कोशिश नहीं की। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने सभी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जिले में कभी तो पत्रकार के हाथ-पैर तोड़ दिए जाते हैं , कभी पुलिस हिरासत से हत्या के कुख्यात अपराधी छूट कर फरार हो जाते हैं, पिछले दिनों लूट ,चोरी , छीना -झपटी के वारदातों में काफी इजाफा हुआ हैं, पर पुलिस प्रशासन अभी तक कंट्रोल नहीं कर पाई हैं। पहले ही लोग नोटबंदी से धीरे -धीरे अभी उभरने लगे थे पर रोज रोज के चोरी ,कार चोरी , लूटपाट की घटनाओं से फिर से बर्बाद होने लगे हैं।

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी के निवास, परिवार के बीच पहुंचे, बुकलेट भेंट की।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज गांवों में ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाते हुए 8000 मल्टीडिसप्लनेरी टीमों का गठन किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दसवीं की छात्रा ने उस पर किया था भरोसा, पर उसने कर डाला बलात्कार, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x