Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : नगर निगम ने तोड़ी गई दुकानों को, फिर से बनाने के बाद, दोनों दुकानों की सीलिंग की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डिप्टी मेयर मन मोहन गर्ग की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद साइन ने हार्ड वेयर चौक पर अवैध रूप से बने दो दुकानों को सील दिया। यह कार्रवाई आज सुबह करीब नौ बजे की गई हैं। इस खबर को अथर्व न्यूज़ ने परसों ही प्रकाशित की थी जिसका असर आज देखने को मिला। नगर निगम की इस कार्रवाई की नगर निगम के डिप्टी मेयर मन मोहन गर्ग ने प्रशंसा की हैं और इससे से भी ज्यादा ठोस कार्रवाई की मांग की हैं।

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने निगमायुक्त मोहम्मद साइन को पिछले दिनों एक पत्र लिख कर हार्डवेयर चौक पर तीन -चार महीने पहले अवैध रूप से बने दुकानों को नगर निगम ने तोड़ दी थी, उनमें से दो दुकानों को फिर से अवैध रूप से बना लिया था। इसके बाद से नगर निगम की काफी बदनामी हो रही थी, उनका कहना हैं कि इसके बाद उन्होनें ने तुरंत तोड़फोड़ विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर से जानकारी मांगी तो उन्हें उनकी तरफ से कोई ठोस जवाव नहीं मिला। इसके बाद अर्थव न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की जिस पर आज नगर निगम ने उन दिनों दुकानों को सील कर दिया। उनका कहना हैं कि सीलिंग की कार्रवाई से वह बिल्कुल खुश नहीं हैं, बल्कि इससे भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी,जो नहीं हुआ ।

Related posts

फरीदाबाद:रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने राजकीय प्राथमिक स्कूल आदर्श नगर में टॉयलेट व हैंड वाश रूम का निर्माण कराया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज, दो मामलों की जांच डीजीपी को एवं 7 मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x