Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने बुजुर्ग महिला व एक शख्स की कील लगे डंडों से पीट पीट कर हाथ -पैर तोड़ने के 3 आरोपी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज तीन दिन पूर्व रात के वक़्त एक बुजुर्ग महिला व एक शख्स को कील लगे डंडों से पीट -पीट कर हाथ -पैर तोड़ कर, कातिलाना हमले करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो तीनों बदमाशों ने बदले की भावना से उन लोगों पर नशे की हालत में जान लेवा हमला किया था। पकडे गए बदमाशों के खिलाफ खेड़ीपुल व ओल्ड फरीदाबाद थाने में अलग -अलग मुकदमे दर्ज हैं।
इंचार्ज नवीन कुमार की माने तो कातिलाना हमले के मुख्य आरोपी टोनी , विजय व शाहरुख़ को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए लोगो ने दो दिन पूर्व ओल्ड फरीदाबाद इलाके के 17 -18 के चौक के पास राहुल उर्फ़ बंगाली व नहरपार इलाके में पीर बाबा के पास 60 वर्षीय बसंती को कील वाले डंडे से पीट -पीट कर दोनों हाथ -पैर तोड़ दी थी। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में मुख्य आरोपी टोनी ने पुलिस को बताया कि राहुल उर्फ़ बंगाली उसके पत्नी के बारे अक्सर गलत शब्द इस्तेमाल करता था। इस कारण से उसके मन में रंजिश था। इसके बाद दूसरा आरोपी विजय ने बताया कि बसंती व उसके बेटे ने उसकी मां के साथ झगड़ा किया था। इस कारण से उसने उसे सबक सिखाने के लिए ठान ली थी और अपने साथियों के साथ मिल कर उसकी हाथ पैर तोड़ दी।

Related posts

फरीदाबाद: जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Ajit Sinha

निगम में शामिल गांवों के ट्यूबवेल आपरेटरों की चिट्ठी बदलने पर एमसीएफ कर्मचारी सस्पेंड, होगी एफआईआर- मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आज 115.625 करोड रुपये की राशि का चैक सीएम मनोहर लाल को भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x