Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राजस्थान समाज परिश्रम, स्वाभिमान और संस्कृति का जीवंत प्रतीक विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज रविवार  को राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नवनियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी 2026–2027 के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में सहभागिता कर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। यह समारोह राजस्थान भवन सेक्टर-10 फरीदाबाद में समाज के गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कार, परंपरा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान समाज एक जीवन-दृष्टि है जिसकी पहचान परिश्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता से होती है। देश के जिस भी क्षेत्र में राजस्थान समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वहाँ विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक संतुलन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान की लोक संस्कृति, खान पान, वेशभूषा, भाषा और जीवनशैली भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। देश की अनेक लोक परंपराओं पर राजस्थान की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो हमारी साझा विरासत को समृद्ध बनाती है।

गोयल ने राजस्थान को वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि यहाँ के वीरों ने सदैव देश की आन-बान शान की रक्षा की है। यह भूमि समर्पण, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, जिसने भारत की पहचान को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण केवल पदभार ग्रहण नहीं बल्कि समाज सेवा, निष्ठा और नेतृत्व का संकल्प है। यह अवसर समाज को संगठित करने, युवाओं को प्रेरित करने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की जिम्मेदारी का बोध कराता है। अंत में कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भाव के साथ राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related posts

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ताजा कोरोना बुलेटिन: लो और बढ़ गए कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस, अब फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 76 हो गई हैं।  

Ajit Sinha

मिशन 1 करोड़ प्लांटेशन ‘वृक्ष मित्र’ अभियान के तहत फरीदाबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण। – अभाविप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x