Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:लड़ाई -झगड़े में अवैध हथियार से फायर करने के सनसनीखेज मामले में सचिन उर्फ मोगा पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में अवैध हथियार ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज फ़ैलाने के मामले में एक आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सचिन उर्फ मोगा निवासी गांव तिगांव है। इसे थाना खेड़ीपुल में दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार किया है , इसके एक साथी मनीष उर्फ़ रंगा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़ी पुल में गत 15 नवंबर को निखिल निवासी गांव फरीदपुर ने शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसके पास आरोपित मनीष उर्फ रंगा का रात्रि 10:30 बजे फोन आया और कहा आज तेरे जीजा विशाल को 29 सेक्टर का पुल पार नहीं करने देंगे। उसके बाद शिकायतकर्ता 29 सेक्टर के पुल से पहले विशाल के पास पहुंचा। रात्रि 12:00 बजे पुल पर बात कर रहे थे तभी स्विफ्ट कार आकर रुकी और उसमें 4 से 5 लोग सवार थे। उन्होने गोली चलानी शुरु कर दी और विशाल को गोली के छर्रे लगे है और हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके संबंध में थाना खेड़ी पुल में अवैध हथियार से हमला करने की धारा में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित मनीष उर्फ रंग को पहले ही गिरफ्तार कर अवैध हथियार व वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाड़ी बरामद की जा चुकी है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपित सचिन उर्फ मोगा निवासी गांव तिगांव को खेड़ी पुल एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक पुलिस को चकमा देकर फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कालोनी के लूटेरे बिल्डरों को भेजा नोटिस कंप्लीशन के आड़ में करते थ अवैध निर्माण,जल्द होगी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

आरबीआई बैंक का स्टाफ 15 से 20 हजार रुपए लेकर साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x