Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक शख्स को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया हैं,उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आज एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं जो सिर्फ नशे की जरुरत की जरुरत को पूरा करने के लिए चोरी व छीना झपटी जैसे वारदातों को अंजाम दिया करता था। पकड़े गए चोर से एक बाइक बरामद किए हैं और यह शख्स छह मुकदमों में पहले भी जा चुका हैं।
इंचार्ज संदीप चहल ने कहा कि उनकी टीम ने शंकर शर्मा उर्फ़ गोलू निवासी मकान न. 103 ,गली न. 1, दीपावली एन्क्लेव ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए आरोपी शंकर उर्फ़ गोलू के खिलाफ सराय थाने में दिनांक 30 जुलाई 2017 को दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 को दर्शाया गया हैं, दर्ज मुकदमे में एक बाइक चोरी करने का आरोप लगाया हैं। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी शंकर शर्मा के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर ली हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि छीना झपटी के छह मुकदमें में वह पहले भी जेल जा चुका हैं और वह छीना झपटी व चोरी जैसे वारदातों को सिर्फ नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए करता हैं।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 के इंचार्ज विमल व इंदु वाला सहित 12 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के ब्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी मुलाकात कर, भाजपा नेता अशोक कालिया की गिरफ्तारी की मांग की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर नगर निकाय चुनाव के घोषणा के क्या बोले, सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x