Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में की जबरदस्त तोड़ फोड़। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इन्फॉर्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने  आज गांव सरूरपुर में अवैध रूप से 3 कालोनियों को कलोनिनाइजरों के द्वारा विकसित किए जा रहे थे जिनमें अवैध रूप से काफी अवैध निर्माण बने हुए थे जिसे आज एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। आज की इस तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लम्बें वक़्त से शिकायतें मिल रही थी कि गांव सरूर पुर में कलोनिनाइजरों ने लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से तीन कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिनमें कई तरह के निर्माण बनाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होनें इन शिकायतों की जांच करवाई तो उसमें मालूम हुआ की एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय , रोड नेटवर्क, बाउंड्रीवाल, 40 डीपीसी, एक नर्सरी स्कूल, 4 दुकानें व 9 रिहायशी निर्माण बने हुए हैं, को तोड़ने का समय आज तय किया हुआ था। 
उनका कहना हैं कि आज अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक अर्थमूभर मशीन की मदद से अवैध कालोनियों में बने सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व संजय कालोनी के चौकी इंचार्ज रामबीर कर रहे थे।      

Related posts

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है – दीपेंद्र

Ajit Sinha

इन्द्रखेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की कुशल टीम द्वारा 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। 

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के तीसरे व अंतिम चरण के परीक्षण का पहला इंजैक्शन लगवाया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!