Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कातिलाना हमले के मोस्ट वांटेड अपराधी नरेंद्र उर्फ़ नीटू को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने किया गिरफ्तार, 8 महीने से फरार था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज एक मोस्ट वांटेड अपराधी नरेंद्र उर्फ़ नीटू को गिरफ्तार किया हैं,पकडे गए अपराधी पर हत्या व हत्या की कोशिश करने सहित कुल 15 मामलें अदालत में विचाराधीन हैं, पुलिस की माने तो इसके दो साथी टेकचंद ,सचिन खेड़ी को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और यह बदमाश वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।
प्रभारी संदीप मोर ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मोस्ट वांटेड अपराधी नरेंद्र उर्फ़ नीटू को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई हैं, इस अपराधी पर थाना सेंट्रल में मुकदमा न. 1199 ,18. अक्टूबर 2017 को भारतीय दंड सहिंता की धारा 307, 420, 468 . 472 , 120 बी , 25. 54 . 59 आर्म एक्ट के तहत तथा सदर बल्लभगढ़ थाने में 174 ए के मुकदमें दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि खेड़ी गांव निवासी हेमराज हैं जिसका कार्यालय सेक्टर -16 में हैं उसकी रंजिश टेकचंद व सचिन खेड़ी व अन्य के साथ रंजिश हैं। इन लोगों ने बदमाश नरेंद्र उर्फ़ नीटू के साथ मिल कर दीपावली की रात को हेमराज पर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी थी जिसमें हेमराज बाल -बाल बच गया। इस मामले में थाना सेंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही नरेंद्र उर्फ़ नीटू फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अब जा कर गिरफ्तार किया हैं और इसके दोनों साथी टेकचंद व सचिन खेड़ी को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related posts

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर ने आज 43 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगाए गए समाधान शिविर में आई 26 शिकायतें, 11 का हुआ समाधान: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ऑटो चालक को भैंस का मांस ले जाना काफी महंगा पड़ा, कथित गौरक्षकों ने ऑटो चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा, खुद सुनिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x