Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन के पास हटेगा रजिस्ट्री से प्रतिबंध: डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर अब रजिस्ट्री हो सकेगी, इसके लिए 48 घंटे के अंदर जमीन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह आश्वासन आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दिया। उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले सरकार की अनुमति के बिना एक अधिकारी ने यहां पर जमीनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई थी। उस अधिकारी के खिलाफ भी जांच की जाएगी कि उसने ऐसा क्यों किया। दुष्यंत चौटाला ने यह भी बताया कि एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति लेनी होगी, जबकि एक एकड़ से कम क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति लेनी होगी।

– रावलधी बाईपास से मेजबान चौक होते हुए घासोला-भैरवी रोड तक बनेगी सड़क – दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम ने एक अन्य सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि चरखी दादरी में चरखी-घसोला लिंक रोड से भिवानी-रोहतक बाईपास वाया मेजबान चौक तक सड़क बनाई जाएगी जिसके लिए दादरी के डीसी को एक माह में एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए नहरी विभाग से एनओसी लेनी है, पीडब्ल्यूडी विभाग के पास एनओसी आते ही सड़क बनाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :निर्माणधीन होटल के गढ्ढे में होली की रात प्रशासन की मिलीभगत से 3 अवैध बोर कराई गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामदास अठावले आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह व बहन रानी से मिलने पहुंचे-देखे वीडियो।   

Ajit Sinha

सोनीपत: आज नेशनल हाइवे 344 पर ट्रक -ईको वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में, वैन चालक की मौत, 12 लोग हुए घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x