Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड इलाके में मरे विदेशी ड्रग तस्कर एससी माइकल का होगा पोस्टमार्टम, पकड़ा गया तस्कर पुलिस को पासपोर्ट नहीं सौपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड इलाके में शुक्रवार तड़के गुरुग्राम -फरीदाबाद पुलिस के चंगुल से बचने हेतु संघर्ष करते वक़्त मरने वाले एस.सी माइकल के शव का आज बादशाह खान अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। इस बाबत सूरजकुंड पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली हैं। पकड़े गए मृतक के साथी से पुलिस गहनता के साथ पूछताछ कर रहीं हैं। पुलिस इस रैकेट से जुड़े मृतक एस.सी. माइकल ड्रग तस्कर के साथियों के बारे में जानने में लगी हैं। खबर मिली हैं कि पकडे गए नाइजीरियन ड्रग तस्कर के पास से करीब 15 मोबाइल फोन मिले हैं और इसके पास तो दो पासपोर्ट और दो वीजा भी हैं ऐसा बताया गया हैं और इन लोगों का काफी बड़े स्तर पर नशे का कारोबार हैं।
एसएचओ विशाल कुमार का कहना हैं कि पकड़े गए नाजीरियन ड्रग तस्कर इहचीकू इहयाचाको अगले चार दिनों के पुलिस रिमांड पर हैं। इसने अभी तक अपना पासपोर्ट पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाया हैं। उनका कहना हैं कि इन लोगों के रैकेट के नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रहीं हैं और पुलिस यह भी जानने में लगी हैं कि यह लोग नशे का सामन कहा -कहा से लाते थे और किन किन लोगों के हाथों में बेचते थे।उनका कहना हैं कि आरोपी जिस स्थान पर रहता था उस जगह का अभी तक वेरीफाई नहीं किया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि उनकी प्राथिमकता आज मृतक एस.सी माइकल की लाश का पोस्टमार्टम कराना हैं जिसकी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली हैं।

Related posts

शनिवार और रविवार को सिटीजन के संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भड़ाना क्रेशर ज़ोन के मुंशी से रंजिशन 11 लाख से अधिक नोटों से भरे बैग छीन कर भागने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x