Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :एमडी यूनिवर्सिटी के तुगलकी फरमान को लेकर इनसो ने आज कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एमडी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नए नियम के अनुसार फाइनल ईयर व सेकेंड ईयर में एडमिशन ना होने पर इनसो ने नेहरू कॉलेज प्राचार्या प्रीता कौशिक को एमडी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस आंदोलन की अगुवाई इनसो फरीदाबाद के वरिष्ठ छात्र नेता व पूर्व नेहरू कॉलेज अध्यक्ष प्रीतम कुमार व इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने किया। उन्होंने बताया किएमडी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रत्येक वर्ष कोई ना कोई तुगलकी फरमान जारी कर दिया जाता हैं जिससे हजारों की संख्या में छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं, इस वर्ष एमडी यूनिवर्सिटी ने एक नया नियम जारी कर दिया हैं, जिसके अनुसार थर्ड सेमस्टर में एडमिशन के लिए फर्स्ट सेमस्टर के 50% विषयों में पास होना अनिवार्य हैं जो कि एक तरह का तुगलकी फरमान हैं।

तुगलकी फरमान को लेकर इनसो ने आज एमडी यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर के नाम ज्ञापन सौंपकर व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंका व सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। छात्र नेता ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैं यूनिवर्सिटी उक्त नियम को जल्द वापिस ले। फरीदाबाद में छात्र संगठन इनसो ने इस मौके पर सरकार के बदले हुए नियम के खिलाफ रोष जताया और शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता ने छात्रों को सम्बोधन करते हुए कहा कि अगर यूनिवर्सिटी कोई भी नियम को लागू करती हैं तो उससे पहले उनके डेलीगेशन से बात क्यों नहीं की जाती। पहले यूनिवर्सिटी अपने कार्य प्राणाली को सही करें फिर कोई नियम लागू करे। इस अवसर पर नेहरू कॉलेज के इनसो के छात्र नेता विनय धत्तरवाल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार को छात्र हित से कुछ भी लेना देना नहीं हैं। अभी हम शांतिपूर्ण माँग कर रहे है, अगर माँग नहीं पूरी की जाती हैं तो हम छात्र हितों को देखते हुए अनशन भी करेंगे और भूख हड़ताल भी करेंगें। इस मौके पर इनसो छात्र नेता सतीश रेढू, अजय सारन, लोकेश यादव, दीपक कौशिक,सुमित, सरताज, राहुल शर्मा, सचिन, दीपक, विपुल पांडेय, सागर सिंघानिया मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं , इनमें फरीदाबाद के डीसी समेत कई जिलों के डीसी के नाम शामिल है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 6 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ।

Ajit Sinha

हरियाणा के स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों सहित अन्य संस्थानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x